एशिया कप 2025: पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद इरफान पठान की खुली चुनौती – बदतमीजी का जवाब मिलेगा

0

एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी हमेशा मैदान पर शांति से खेलते हैं, लेकिन अगर कोई बदतमीजी करेगा या पंगा लेगा, तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

Irfan Pathan commentary - इरफान पठान को IPL कमेंट्री से क्‍यों किया गया  बाहर? पूर्व दिग्‍गज खिलाड़ी पर लगे गंभीर आरोप - Irfan Pathan removed from  IPL 2025 commentary after being accused

मैच के दौरान बढ़ा तनाव

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तकरार नई बात नहीं है। हाल ही में भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ के बीच झड़प ने सुर्खियां बटोरी। इससे पहले भी गौतम गंभीर-शाहिद अफरीदी और हरभजन सिंह-शोएब अख्तर जैसी कई मशहूर भिड़ंतें देखी जा चुकी हैं।

इरफान पठान का बयान

अपने यूट्यूब चैनल पर इरफान पठान ने भारत-पाकिस्तान मैच पर अपनी राय रखते हुए कहा कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों को सीमा में रहकर खेलना चाहिए। भारत की लगातार दूसरी जीत के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच ज़ुबानी जंग भी देखने को मिली।

भारतीय खिलाड़ियों का आरोप

मैच के बाद भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने खुलासा किया कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने मैदान पर कुछ ऐसी बातें कहीं, जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here