छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एनकाउंटर, सुरक्षा बलों ने 12 नक्सली मार गिराए, तीन जवान शहीद

Date:

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। यहां हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सली मार गिराए। इस मुठभेड़ में तीन जवानों के शहीद होने की खबर भी आ रही है। मुठभेड़ अभी भी जारी है और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह दंतेवाड़ा से टीम निकली थी जहां बीजापुर की सीमा भैरमगढ़ के केशकुतुल में जवानों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। बस्तर आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एएलआर राइफलें, 303 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया है। मारे गए माओवादियों की पहचान की जा रही है। इस ऑपरेशन में तीन जवान शहीद हो गए हैं। बलिदान हुए जवानों के नाम प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, डीआरजी, आरक्षक दुकारू गोंडे, डीआरजी, जवान रमेश सोड़ी, डीआरजी हैं।

पुलिस ने बताया कि बस्तर रेंज के अंतर्गत माओवादी गतिविधियों के खिलाफ अभियानों कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षाबल के जवान लगातार इलाके की सर्चिंग कर रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि जवानों की वापसी के बाद एनकाउंटर के संबंध में विस्तृत सूचना दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि नक्सलियों का टॉप लीडर माड़वी हिड़मा 18 नवबंर को सुरक्षाबल के जवानों की कार्रवाई में मारा गया था। उसका एनकाउंटर आंध्र पुलिस ने किया था। हिड़मा के सिर पर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम था। वह नक्सलियों का टॉप लीडर था। सुकमा जिले के पूवर्ती गांव का रहने वाला था।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related