छत्तीसगढ़ में बोले पीएम मोदी-कांग्रेस ने यहां हर काम में किया घोटाला, हम गांव-गांव ले जा रहे विकास की योजनाएं

Date:

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ में थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में यहां विकास का काम नहीं हो पा रहा था और जो काम होते भी थे उसमें कांग्रेस वाले घोटाला करते थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को कभी आपकी चिंता नहीं हुई। आपके जीवन की, आपकी सुविधाओं की, आपके बच्चों की चिंता हमने किया। हम विकास की योजनाओं को छत्तीसगढ़ के गांव गांव तक ले जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटाले को लेकर जांच बैठाई है। हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा करवा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के लोगों से किए गए हर वादे को पूरा कर रही है।

माता कौशल्या के मायके में नवरात्रि के पहले दिन

पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में माता कौशल्या का मायका है। मेरा सौभाग्य है कि नवरात्र के पहले दिन मैं यहां पहुंचा हूं। छत्तीसगढ़ की राम भक्ति भी अद्भुत है। यहां रामनामियों ने पूरा शरीर भगवान राम को समर्पित किया है। मोहभट्टा स्वयंभू महादेव के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने का अवसर मिला है। 33 हजार 700 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें गरीबों का घर है, स्कूल है, रोड है, बिजली है, पाइप लाइन है।

तीन लाख गरीब परिवारों को दिया मकान

पीएम मोदी ने कहा- छत्तीसगढ़ के 3 लाख गरीब परिवार अपने नए घर में गृहप्रवेश कर रहे हैं। मुझे यहां तीन लाभार्थियों से मिलने का अवसर मिला। उनके चेहरे पर खुशी नहीं समां रही थी। मां तो अपना आनंद रोक नहीं पा रही थी। मोदी ने कहा कि 3 लाख परिवारों को नए जीवन के लिए बहुत शुभकामनाएं देता हूं। गरीब परिवारों के सिर पर पक्की छत आप सभी की वजह से ही संभव हो पाई है। क्योंकि आपने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया।

हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे

पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को राज्य बने 25 साल हो रहे हैं। ये वर्ष छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष है और संयोग से यह साल अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। छत्तीसगढ़ सरकार 2025 को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। हमारा संकल्प है- हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे।

तेजी से पूरी हो रही है हर गारंटी

पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी ने अनुभव किया है कि हमारी सरकार कितनी तेजी से अपनी गारंटियां पूरी कर रही है। छत्तीसगढ़ की बहनों से जो हमने वादा किया था, वो पूरा करके दिखाया है। धान किसानों से दो साल का बकाया बोनस मिला है। बढ़े हुए एमएसपी पर धान की खरीदी की गई है। इसे लाखों किसान परिवारों को हजारों करोड़ रुपए मिले हैं। कांग्रेस की सरकार में यहां भर्ती परीक्षाओं में भी खूब घोटाले हुए, भाजपा सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों को लेकर जांच बैठाई है। हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवा रही है। इस ईमानदार प्रयासों का ही नतीजा है कि भाजपा पर जनता का भरोसा बढ़ता जा रहा है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सोमवार सुबह मुंबई की सेंट्रल लाइन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर एक खाली ट्रेन का कोच पटरी से उतर गया। यह रैक कलवा कार शेड से कल्याण की ओर जा रहा था, तभी अचानक यह हादसा हो गया। इस घटना के चलते अप लाइन की कई ट्रेनें 15 मिनट से अधिक देरी से चलीं और करीब तीन लोकल ट्रेनें बीच रास्ते में फंसी रहीं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। हालांकि, इस हादसे का असर डोंबिवली और ठाकुरली के बीच चलने वाली धीमी ट्रेनों पर अधिक पड़ा। सेवाएं धीरे-धीरे बहाल की गईं,  यात्रियों के मुताबिक, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कल्याण जाने वाली तेज लाइन की ट्रेनें सामान्य रहीं, जबकि धीमी लाइन की ट्रेनें करीब 6 मिनट की देरी से चलीं। वहीं, कल्याण से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जाने वाली तेज ट्रेनें लगभग 9 मिनट और धीमी ट्रेनें करीब 16 मिनट देर से चलीं। सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों  ने बताया कि डोंबिवली स्टेशन पर ईएमयू रैक के पटरी से उतरने के कारण दीवा और कल्याण के बीच डाउन धीमी लाइन की सेवाएं प्रभावित हुई । उन्होंने जानकारी दी कि इन सेवाओं को डाउन तेज लाइन के माध्यम से संचालित किया गया  और समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के प्रयास किया गया ।