छत्तीसगढ़ में बोले गृह मंत्री-कोई नक्सली मारा जाता है तो किसी को नहीं आता आनंद, हथियार डाल दें

Date:

रायपुर। गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे। नक्सलवाद के गढ़ दंतेवाड़ा में उन्होंने कहा कि आप सभी हमारे अपने हैं। कोई नक्सली मारा जाता है तो किसी को आनंद नहीं होतामैं आप सभी से नक्सली भाइयों से आग्रह करता हूं कि वो हथियार डाल दें।

अमित शाह शनिवार को दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। बस्तर पंडुम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी है। मैं मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर आया हूं, अगली चैत्र नवरात्रि में यहां से लाल आतंक समाप्त हो जाए और हमारा बस्तर खुशहाल हो। इस साल बस्तर पंडुम हमारे छत्तीसगढ़ में एक उत्सव के रूप में मनाया गया है। मैं पीएम मोदी का संदेश लेकर आया हूं कि अगले साल बस्तर पंडुम में देश के हर आदिवासी जिले के कलाकारों को लाएंगे। केंद्रीय गृह ने कहा कि 12 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक जिला प्रशासन, संस्कृति विभाग ने लगभग 5 करोड़ का आवंटन किया है। यह सबसे पहला इतना बड़ा सांस्कृतिक उत्सव है। बस्तर की अमूल्य संस्कृति, यहां की बोली, नृत्यगान, वाद्ययंत्र, पेय एवं भोजन पदार्थ केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत के लिए अनमोल गहना है।

गावों को 1 करोड़ की विकास राशि देंगे

अमित शाह बस्तर के लोगों खास अपील करते हुए कहा कि मैं सभी नक्सली भाइयों से विनीत करने आया हूं, कि आप हथियार डाल दीजिए, आप सभी हमारे अपने हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घोषणा कि है कि जो गांव नक्सलियों से आत्मसमर्पण करवाएगा, उस गांव को नक्सल मुक्त घोषित कर 1 करोड़ रुपए की विकास राशि देंगे।अमित शाह ने आगे कहा कि विकास का मतलब है, सुकमा से कोई सब इंस्पेक्टर बने, बस्तर से बैरिस्टर बने, दंतेवाड़ा से डॉक्टर बने और कांकेर से कलेक्टर बने।

मोबाइल चलाते बच्चों की तस्वीर पोस्ट की

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में थे। वे यहां पंडुम के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। शाह ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखाजो बस्तरसुकमा क्षेत्र कभी लाल आतंक (नक्सलवाद) का गढ़ था, जहां लोग भय के कारण घरों से नहीं निकलते थे, आज वहां की डोंडरा पंचायत में भयमुक्त होकर फोन चलाते बच्चों को देख मन आनंदित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एशिया में एक बार फिर तनाव उस समय बढ़ गया जब उत्तर कोरिया ने पूर्वी समुद्र की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। दक्षिण कोरिया के अनुसार ये प्रक्षेपण सिनपो क्षेत्र से किए गए। घटना के बाद जापान में अलर्ट जारी कर दिया गया। हालांकि मिसाइलें उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर समुद्र में गिरीं, फिर भी तीनों देश स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि रविवार सुबह उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय इलाके सिनपो से ये मिसाइलें छोड़ी गईं। यह इलाका पहले भी मिसाइल परीक्षणों के लिए जाना जाता रहा है। दक्षिण कोरिया ने अपनी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। जापान में भी इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। देश की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने जानकारी दी कि सुबह करीब 6 बजे उत्तर कोरिया की ओर से कई मिसाइलें दागी गईं। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक ये मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरीं, जिससे किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। घटना के बाद जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया मिलकर स्थिति का विश्लेषण कर रहे हैं। जापान सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय में आपात बैठक बुलाकर सभी एजेंसियों को सतर्क रहने और हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल यह उत्तर कोरिया का सातवां बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण है और अप्रैल में ही चौथा परीक्षण माना जा रहा है। यह कदम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है, क्योंकि इन नियमों के तहत उत्तर कोरिया को ऐसे परीक्षणों की अनुमति नहीं है। हालांकि उत्तर कोरिया इन प्रतिबंधों को नहीं मानता। देश के नेता किम जोंग उन पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि उनका देश अपनी सुरक्षा के लिए परमाणु और मिसाइल क्षमता को लगातार मजबूत करता रहेगा। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने भी चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया तेजी से अपनी परमाणु क्षमता बढ़ा रहा है और उसने संभवतः यूरेनियम संवर्धन की नई सुविधा भी विकसित कर ली है, जिससे वैश्विक चिंता और बढ़ गई है।