India

रतलाम में राजधानी रेलगाड़ी की वातानुकूलित बोगी में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

मध्य  प्रदेश के रतलाम  जिले में रविवार सुबह तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी रेलगाड़ी की वातानुकूलित बोगी में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में कमिश्नर आशीष सिंह का एक्शन, एसडीएम सक्सेना और नायब तहसीलदार शर्मा सस्पेंड

इंदौर। देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में उज्जैन के संभागायुक्त आशीष सिंह ने कड़ा एक्शन लिया है। संभागायुक्त ने शनिवार दोपहर एसडीएम संजीव सक्सेना और नायब तहसीलदार रवि शर्मा को निलंबित कर दिया है।

जस्टिस सूर्यकांत ने दी ‘कॉकरोच’वाले  बयान पर सफाई, बोले- मीडिया ने संदर्भ से हटाकर पेश किया

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के कथित ‘कॉकरोच’ बयान को लेकर देशभर में बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस टिप्पणी को बेरोजगार युवाओं से जोड़कर पेश किया गया। हालांकि, जस्टिस सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी को गलत संदर्भ में दिखाया गया और वास्तविक बयान अदालत में एक विशेष मामले की सुनवाई के दौरान दिया गया था।

सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी की पाक को चेतावनी-पाकिस्तान तय करे वो भूगोल का हिस्सा बनना चाहता है या इतिहास का

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ साजिशें रचना जारी रखता है, तो उसे एक बड़ा फैसला लेना होगा। पाकिस्तान को यह तय करना होगा कि वह भविष्य में दुनिया के नक्शे (भूगोल) पर रहना चाहता है या सिर्फ इतिहास का हिस्सा बनना चाहता है।

एक्शन में सुभेंदु सरकार, ममता बनर्जी के करीबी पुलिस अफसर शांतनु बिस्वास टर्मिनेट, ईडी ने किया था गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अब सुभेंदु सरकार एक्शन में आ गई है। भ्रष्ट नेताओं पर कार्रवाई की शुरुआत हो चुकी है। इसी के तहत कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास को टर्मिनेट कर दिया गया है। बिस्वास को ईडी ने बीते दिनों गिरफ्तार किया था।

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img