मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 10 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स लगभग 490 अंकों की तेजी के साथ 77,121.01 पर खुला हुआ। कुछ ही देर बाद यह 630 अंकों के उछाल के साथ 77,261.73 के स्तर पर पहुंच गया था। इधर, एनएसई निफ्टी 105 अंकों की बढ़त के साथ 23,880.55 के लेवल पर खुला। यह भी कुछ ही देर बाद 203 अंकों की तेजी के साथ 23,978.70 पर पहुंच गया था।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर हरे निशान में खुले। टाटा स्टील, इंडिगो, इटरनल, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, बीईएल, ट्रेंट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में अधिक तेजी देखी गई। इसके विपरित सन फार्मा, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि गुरुवार 9 अप्रैल को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। सेंसेक्स 931.25 अंककी गिरावट के साथ 76,631.65 अंक पर वहीं, निफ्टी 50 222.25 अंक लुढ़ककर 23,775.10 के लेवल पर बंद हुआ था।


