अमेरिका में ट्रंप को जीत की ओर बढ़ता देख उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स 295 अंक ऊपर, निफ्टी 24300 के पार खुला

Date:

मुंबई। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को जीत की ओर बढ़ता देख भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआत में ही तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 295.19 अंकों या 0.37 फीसदी की उछाल के साथ 79,771 पर खुला। इसी तरह एनएसई निफ्टी 95.45 अंक या 0.39 फीसदी चढ़कर 24,308 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

अभी तक अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के कारण शेयर बाजार में असमंजस की स्थिति देखी जा रही थी, लेकिन जब बुधवार को ट्रंप जीत की ओर बढ़ने लगे तो भारतीय शेयर बाजार ने भी छलांग मारी। अमेरिकी बाजार का डाओ फ्यूचर्स 560 अंकों के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। इसी के कारण भारतीय बाजारों में भी तेजी दिख रही है। आईटी इंडेक्स 513 अंकों की उछाल के साथ 40925 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। एचसीएल, विप्रो और टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल दिखी। इसके साथ ही आज इंफोसिस भी बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा।

बाजार की शुरुआत में बैंक निफ्टी में 233 अंक या 0.40 फीसदी की उछाल के साथ 52440 के लेवल पर दिखा। बुधवार सुबह सेंसेक्स 221.47 अंक या 0.28% बढ़कर 79,698.10 पर और निफ्टी 50 66.35 अंक या 0.27% बढ़कर 24,279.65 पर पहुंच गया था। मेटल को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी पर एचसीएल टेक, अपोलो हॉस्पिटल्स, टेक महिंद्रा, ब्रिटानिया, एनटीपीसी के शेयरों में बढ़त दिखी। टाइटन कंपनी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, टाटा मोटर्स और एचयूएल के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 20 अप्रैल को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स सिर्फ 27 अंक चढ़कर 78,520 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी महज 11 अंक बढ़कर 24,365 पर बंद हुआ। सोमवार के कारोबार में ट्रेंट, भारतीय स्टेट बैंक, जेएसडब्ल्यू इस्पात, एशियन पेंट्स और इटरनल के शेयरों में तेजी रही। इसके विपरित जियो फाइनेंशियल, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी लाइफ, लार्सन एंड टुब्रो और विप्रो जैसे शेयरों में गिरावट रही। आईटी, दूरसंचार और रियल एस्टेट क्षेत्रों में करीब 0.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि तेल एवं गैस, बिजली, ऊर्जा और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से जुड़े शेयरों में 0.5 प्रतिशत से 1 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई। आज के कारोबार में यस बैंक मजबूत नतीजों के बावजूद 2% गिर गया। आईईएक्स 8% से ज्यादा टूट गया। एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एमएंडएम और एनटीपीसी ने बाजार में बढ़त बनाए रखी।  ऑयल मार्केटिंग कंपनियों एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसी में तेजी रही।