मुंबई। सितंबर माह के तीसरे दिन बुधवार को भी शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। आज बीएसई सेंसेक्स 138.11 अंकों की बढ़त लेकर 80,295.99 अंकों पर खुला। एनएसई निफ्टी भी 36.90 अंकों की बढ़त के साथ 24,616.50 अंकों पर कारोबार करता नजर आया।
बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयरों में बढ़त दिखी, जबकि 10 कंपनियों के शेयरों मे गिरावट नजर आई। सेंसेक्स की एक कंपनी टेक महिंद्रा के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। निफ्टी 50 की 50 में से 27 कंपनियों के शेयरों में तेजी नजर आई, जबकि 21 कंपनी के शेयर गिरावट के खुले। निफ्टी की दो कंपनियों के शेयर में कोई बदलाव नजर नहीं आया। सेंसेक्स में एटरनल के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले, जबकि टाइटन के शेयर में सबसे ज्यादा 0.56 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, अडाणी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक, बीईएल, आईटीसी, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, एचसीएल टेक, सनफार्मा, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, रिलायंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर तेजी के साथ खुले। इसके विपरित इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस , मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एक्सिस बैंक के में गिरावट नजर आई।
👉 यह भी पढ़ें:
- सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के
- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 27 अंक ऊपर, निफ्टी में मात्र 11 अंकों की तेजी


