फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का टीजर रिलीज, भारत-पाकिस्तान बंटवारे दर्द के बीच इंसानियत का पाठ पढ़ाते नजर आए सनी देओल

Date:

मुंबई। गुरुवार 18 जून को आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 14 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान बंटवारे का दर्द दिखाया गया है। इसमें सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल और अली फजल समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

मजहब के नाम पर इंसनियत की हत्या

यह टीजर आमिर खान प्रोडक्शंस के इंस्टाग्राम अकाउंट से जारी किया गया है। बंटवारे की त्रासदी को दिखाते हुए बैकग्राउंड में आवाज चल रही है, हिंदुस्तान, जिसे बड़े संघर्ष और कुर्बानियों के बाद 200 साल की गुलामी से आजादी तो मिली, मगर अफसोस कि मुल्क का बंटवारा हो गया। मजहब के नाम पर इंसानियत की हत्या हो रही थी। इसके बाद टीजर में बंटवारे के वक्त के उन दिल दहला देने वाले दृश्यों को दिखाने की कोशिश की गई है।

इंसानियत की पाठ पढ़ाते दिखे सनी देओल

टीजर में बंटवारे के वक्त के मार्मिक सीन हैं। हर तरफ खून-खराबा है। विभाजन के हाहाकार वाले मंजर के बीच सनी देओल की एंट्री होती है। इसी के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल और अली फजल की झलक दिखाई गई है। इसमें सनी देओल इंसानियत की पाठ पढ़ाते नजर आ रहे हैं।

14 अगस्त को होगी रिलीज

इस फिल्म में अभिनेत्री शबाना आजमी दुर्गावती देवी (माई) के रूप में नजर आईं हैं। सनी देओल सिकंदर मिर्जा के रूप में हैं। प्रीति जिंटा को हमीदा बेगम और करण देओल को जावेद मिर्जा के रोल में देखा जाएगा। वहीं, अली फजल हबीब अनवर के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। वहीं, निर्देशन की कमान राजकुमार संतोषी ने संभाली है। ‘बंटवारा 1947’ इस साल 14 अगस्त से सिनेमाघरों में लगेगी।

दमदार डायलॉग्स ने दिल को छुआ

टीजर में दमदार डायलॉग्स और दिल को छू लेने वाले इमोशनल बैकग्राउंड स्कोर से भरा यह टीजर दर्षकों को लुभा रहा है। टीजर की शुरुआत एक वॉइसओवर से होती है, जिसमें बताया जाता है कि हिंदुस्तान को बड़े संघर्ष और कुर्बानियां देने के बाद 200 साल की आजादी से गुलामी तो मिली, लेकिन मुल्क का बंटवारा हो गया। मजहब के नाम पर इंसानियत की हत्या हो रही थी। फिर टीजर में दिखाया जाता है कि विभाजन के वक्त किस कदर मार-काट मच गई थी। दंगे-फसाद हुए और लोग एक-दूसरे को गाजर-मूली की तरह काटते नजर आए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

HIV Cure Research: क्या HIV के इलाज में मिली बड़ी सफलता? Fingolimod दवा ने वैज्ञानिकों को चौंकाया, शरीर से लगभग गायब हुआ वायरस

एचआईवी (HIV) के इलाज और संभावित Functional Cure की दिशा में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।