बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 साल की उम्र में निधन, कई सफल फिल्में हैं उनके नाम

Date:

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रही थीं। कामिनी कौशल ने अपने फिल्मी करियर में कई सफल फिल्में दी। उन्होंने दिलीप कुमार और राज कपूर जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया था।

कामिनी कौशल ने 1946 में बॉलीवुड में ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों से शुरुआत की थी। शहीद, नदिया के पार, शबनम, आरज़ू और बिराज बहू, दो भाई, ज़िद्दी, शबनम, पारस, नमूना, झंझर, आबरू, बड़े सरकार, जेलर, नाइट क्लब जैसी फिल्मों में काम किया था। कामिनी की फिल्मनीचा नगरको कान फिल्म फेस्टिवलमें बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला था। सिर्फ यही नहींनीचा नगरएकमात्र भारतीय फिल्म जिसेपाल्मे डीभी मिला। कामिनी ने अपने फिल्मी करियर को हमेशा ऊंचाइयों पर ही देखा।

बताया जाता है कि फिल्मशभनमके दौरान कामिनी कौशल और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। कामिनी दिलीप का पहला सच्चा प्यार थीं। आपको जानकार हैरानी होगी की कामिनी पहले से शादीशुदा थीं लेकिन तब भी उन्होंने दिलीप कुमार को अपना दिल दिया। इन दोनों की लव स्टोरी को पूर्णविराम सायरा बानो ने दिया था। कामिनी को उनके काम के लिए हमेशा जाना जाएगा। सोशल मीडिया पर फैंस कामिनी के लिए शोक व्यक्त कर रहे हैं। फिल्मों के साथ कामिनी ने टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। कामिनी कौशल के परिवार में उनके बेटे श्रवण, विदुर और राहुल सूद हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related