Harish Fatehchandani

234 POSTS
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

Exclusive articles:

इंदौर मेट्रो का बजट 12 हजार 900 करोड़ हुआ, मोहन कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, तबादले की समय सीमा आज रात 12 बजे...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में कई फैसले लिए गए। बैठक में राज्य के कर्मचारियों के तबादलों को लेकर यह तय किया गया कि आज यानी मंगलवार रात 12 बजे तक ही तबादले हो पाएंगे। कैबिनेट ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की संशोधित लागत की मंजूरी भी दे दी है।

कई गृह निर्माण संस्थाओं में गड़बड़ी करने वाले सहकारिता निरीक्षक संजय कूचनकर का ट्रांसफर, क्या इस बार होंगे रिलीव

शहर की कई गृह निर्माण संस्थाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने वाले इंदौर के सहकारिता निरीक्षक संजय कूचनकर का एक बार फिर से जबलपुर ट्रांसफर हो गया है। इससे पहले भी उनका ट्रांसफर जबलपुर हुआ था, लेकिन वे कोई न कोई बहाना बनाकर इंदौर से रिलीव नहीं हुए। इस बार देखना है कि वे रिलीव होते हैं या नहीं।

भाजयुमो नगर अध्यक्ष पद पर धन्नापतियों की नजर, क्या इस बार भी ठगे जाएंगे आम कार्यकर्ता?

जब से श्याम टेलर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, तब से इंदौर अध्यक्ष को लेकर घमासान जारी है। युवाओं के संगठन के इस पद के लिए दावेदार ऐसे लगे हैं, जैसे लोकसभा और विधानसभा के लिए टिकट मांग रहे हों। अधिकांश दावेदार धन्नापति हैं, जिससे आम कार्यकर्ता खुद को असहाय महसूस कर रहा है।

लोकसभा स्पीकर से मिले टीएमसी के बागी सांसद, त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी में विलय की चर्चा

तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों ने रविवार को दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से उनके आवास पर मुलाकात की। टीएमसी के बागी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिज़न्स  पार्टी में विलय की बात कही है।

भाजयुमो नगर अध्यक्ष पद के धन्नापति दावेदारों, अपने अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत में कोई कसर न छोड़ना, गाड़ियां न सही, साइकिल और होर्डिंग...

बड़ी मुद्दतों के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर कल यानी रविवार को इंदौर में पधार रहे हैं। इसके पहले कई बार उनके इंदौर दौरे का कार्यक्रम बना, लेकिन राजनीति ऐसी चली कि दौरा टलता ही रहा। इस बार पक्का है। भाजयुमो नगर अध्यक्ष के धन्नापति दावेदारों ने एक बार फिर से ताकत लगा दी है और पूरे शहर को होर्डिंगों से पाट दिया है।

Breaking

दिल्ली के रोहिणी में ढहा पांच मंजिला भवन, एक की मौत कई घायल, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के रोहिणी में मंगलवार शाम को एक पांच मंजिला निर्माणाधीन भवन ढह गया। एल-शेप कोने की इमारत का मलबा सड़क पर आ गिरा। वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार मलबे की चपेट में आ गया, जबकि रोड पर खड़ी कई गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आ गईं। इस हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग घायल हैं। कई लोगों के दबे होने की आशंका भी है।

Mohan Cabinet : गुजरात को 217 करोड़ रुपए देगा मध्यप्रदेश, कैबिनेट बैठक से पहले सीएम यादव ने दी जानकारी, कई फैसलों पर लगी मुहर

सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े अंतर्राज्यीय वित्तीय विवाद का समाधान हो गया है। मंगलवार को भोपाल में हुई कैबिनेट से पहले मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बताया कि लंबे समय से विवादों में रही नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध परियोजना से जुड़े वित्तीय विवाद का समाधान हो गया है। इसके तहत मध्य प्रदेश सरकार गुजरात को 217 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी।

एक साल से फरार सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त बिलोदिया के प्रमोशन की तैयारी, पदोन्नति अधिनियम का हो रहा खुला उल्लंघन

सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त अजय पाल सिंह बिलोदिया के प्रमोशन की तैयारी चल रही है। ये वहीं बिलोदिया हैं, जो ट्रांसफर हो जाने के बाद एक साल तक विभाग से गायब थे। इन्हें नोटिस भी दिया गया था, लेकिन सारे नियमों का उल्लंघन कर वरिष्ठ अधिकारी इन्हें प्रमोट कर रहे हैं।

डायमंड गृह निर्माण संस्था की जमीन को लेकर अब सहकारिता विभाग की जादूगरी शुरू, सेठिया और कूचनकर जमा रहे सारा खेल

डायमंड गृह निर्माण संस्था की जमीन को लेकर अब सहकारिता विभाग पूरी तरह भूमाफिया की मदद पर उतर आया है। पुलिस पिटाई कांड के बाद जब इसकी फाइलें खुलने लगी तो सहकारिता निरीक्षक संजय कूचनकर और आशीष सेठिया इस मामले को उलझाने में लग गए हैं। वे गलत जानकारी देकर सरकारी विभागों को भ्रमित कर रहे हैं।
spot_imgspot_img