महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने चीन को 3-0 से हराया
बिहार के राजगीर में हो रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के एक मैच में शनिवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 3-0 से हरा दिया.
भारत की ओर से इस मैच में संगीता कुमारी ने 32वें मिनट में, कप्तान सलीमा टेटे ने 37वें मिनट में और दीपिका ने 60वें मिनट में गोल किए.
इस जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम की यह लगातार चौथी जीत है.
टीम ने इससे पहले थाईलैंड, मलेशिया और दक्षिण कोरिया को हराया था. अब भारतीय टीम अपना अगला मैच रविवार को जापान के खिलाफ खेलेगी.इस जीत के साथ भारत के पॉइंट्स टेबल में चार मैचों में 12 अंक हो चुके हैं. भारत अब टेबल में टॉप पर पहुंच गया है.
रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने पूछा- अगर चुनाव फर्जी था तो राहुल-प्रियंका इस्तीफा दें।
जम्मू में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे।