भारत ने चीन को 7-0 से हराकर हॉकी एशिया कप फ़ाइनल में बनाई जगह
भारत ने हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 स्टेज के आख़िरी मुक़ाबले में चीन को 7-0 से मात देकर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है। खिताबी मुकाबले में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से होगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत ने मेंस अंडर-18 एशिया कप हॉकी के फाइनल में जापान को हराया, पीएम मोदी ने दी टीम को बधाई
- रोमांच की हदें पार! सुपर ओवर में पाकिस्तान ए ने बांग्लादेश ए को हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 जीता
- एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025: ओमान पर 6 विकेट की बड़ी जीत, भारत A धमाकेदार अंदाज़ में सेमीफाइनल में
- एशिया कप ट्रॉफी विवाद में मोहसिन नकवी ने भारत से मांगी माफी, लेकिन ट्रॉफी देने से किया इनकार, कहा- यादव खुद आकर ले जाएं
- पीएम मोदी के बयान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा-अच्छा लगता है जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी करता है
- एशिया कप जीतने पर बीसीसीआई ने भारतीय टीम को दी 21 करोड़ रुपए की प्राइज मनी, भारत ने बिना ट्रॉफी ही मनाया जश्न
मैच की शुरुआत से ही भारत ने दबदबा बनाए रखा। पहले हाफ़ तक टीम ने 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। भारत की ओर से शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह और मंदीप सिंह ने एक-एक गोल दागा।
दूसरे हाफ़ में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राजकुमार पाल और सुखजीत सिंह ने एक-एक गोल किया, जबकि अभिषेक नैन ने दो गोल दागकर जीत को और मज़बूत कर दिया।
भारत अब चौथी बार एशिया कप जीतने की कोशिश करेगा। खास बात यह है कि दूसरी बार यह खिताब घरेलू मैदान पर दांव पर होगा। इस टूर्नामेंट की अहमियत और बढ़ जाती है क्योंकि विजेता टीम सीधे एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफ़ाई करेगी।



