0:00
0:00 left
अखिलेश यादव ने कुंभ की तैयारियों पर सरकार को घेरा
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रयागराज में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि अब तक 22 में से केवल 9 पांटून पुल ही यातायात के लिए तैयार हो पाए हैं, जो कुल कार्य का लगभग 40% है। उन्होंने कहा, “अब जब इस महाआयोजन के लिए केवल 20 दिन बचे हैं, तो शेष पुलों का निर्माण कैसे पूरा होगा?
अखिलेश यादव ने राज्य सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है। प्रयागराज के संगम तट पर हर 12 साल में आयोजित होने वाले कुंभ मेले का यह संस्करण 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। अनुमान है कि इस बार मेले में करीब 45 करोड़ श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। राज्य सरकार ने कुंभ के लिए कई तैयारियों और सुविधाओं का दावा किया है, लेकिन विपक्ष इन दावों पर सवाल उठाकर सरकार को घेर रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- आरक्षण सुधार या आरक्षण समाप्ति? अखिलेश यादव के बयान से गरमाई सियासत
- परिवारवाद पर अखिलेश यादव का बयान, कहा- इसी वजह से नहीं टूटी सपा
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- पूरे जाट समाज से मांगें माफी
- अखिलेश यादव का बड़ा दावा: सहयोगियों के बिना BJP ‘शून्य’? 2027 से पहले यूपी की सियासत में तेज हुआ घमासान
- Lok Sabha में अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- एक प्रधान को हटाकर, एक प्रधान को बचा लिया
- MP Politics में बड़ा दावा! Mohan Yadav पर लगे आरोपों के पीछे BJP की साजिश? Akhilesh Yadav ने खोले कई राजनीतिक राज



