👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
- स्वतंत्रता दिवस विशेष : आजादी के लिए आवश्यक हैं जन आंदोलन
0:00 left
ट्रंप का दावा: भारत साल के अंत तक रूस से तेल आयात “लगभग खत्म” कर देगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत ने रूस से तेल आयात को धीरे-धीरे घटाने और साल के अंत तक इसे “लगभग खत्म” करने का भरोसा दिया है।

मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा,भारत ने मुझे बताया है कि वे रूस से तेल ख़रीदना बंद करने जा रहे हैं। यह एक प्रक्रिया है, जिसे तुरंत नहीं रोका जा सकता, लेकिन साल के अंत तक वे करीब 40 प्रतिशत स्तर पर आ जाएंगे। मेरी प्रधानमंत्री मोदी से बात हुई।
राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे चीन का ज़िक्र करते हुए कहा कि “चीन का मामला थोड़ा अलग है।” उन्होंने कहा,रूस और चीन का रिश्ता ऐतिहासिक रूप से कभी अच्छा नहीं रहा, लेकिन बाइडन और ओबामा की नीतियों ने उन्हें करीब ला दिया। उन्हें कभी इतना नजदीक नहीं आना चाहिए था। वे दोस्त नहीं हो सकते — मैं चाहता हूं कि वे दोस्त हों, लेकिन वे नहीं हो सकते।”



