👉 यह भी पढ़ें:
- Tamil Nadu में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव, लोकसभा में 543 सीटें बरकरार रखने की मांग
- Tamil Nadu विधानसभा में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पारित
- Udhayanidhi Stalin Arrest: विवादित बयान पर गिरफ्तारी, कुछ घंटों बाद स्टेशन बेल; तमिलनाडु की राजनीति में फिर उबाल
- कावेरी के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन! रेत में खुद को दफन कर बोले- ‘पानी दो, वरना फसल बर्बाद हो जाएगी’
- Tamil Nadu Bus Fire: पेरम्बलूर में चेन्नई-मदुरै जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 23 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया
- तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, 7 महिलाओं की मौत, 65 से ज्यादा घायल
0:00 left
तमिलनाडु में सत्ताधारी दल के नेता के बेटे पर हत्या का आरोप, कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम के एक नेता के 20 वर्षीय बेटे पर कार से टक्कर मारकर एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना के समय आदित्य के साथ उसके दो मित्र भी कार में मौजूद थे। तीनों को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
मृतक की पहचान कृष्णागिरी जिले के शिवमूर्ति के रूप में हुई है, जो सहायक श्रम निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। पुलिस के मुताबिक, आदित्य की कार की टक्कर से शिवमूर्ति की मौत हुई।
जानकारी के मुताबिक दोपहिया वाहन हटाने को लेकर कुछ विवाद हुआ कार ने पहले दोपहिया को टक्कर मारी फिर अचानक शिवमूर्ति को कार से टक्कर मार दी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
आरोप है कि कार सवार युवक नशे की हालत में थे। पुलिसक मुताबिक आदित्य के पिता कृष्णागिरी जिले में द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम के नेता हैं। पीड़ित परिवार ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।



