भारत की सीमा पर एआई कैमरों से निगरानी, बांग्लादेशी घुसपैठियों पर रहेगी बीएसएफ की नजर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

अगरतला। भारतबांग्लादेश सीमा पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) युक्त कैमरे से निगरानी की जा रही है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से इन विशेष कैमरों का उपयोग सुरक्षा बढ़ाने और घुसपैठियों की रोकथाम के लिए किया जा रहा है। बीएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि कैमरे और चेहरे की पहचान करने वाले उपकरणों सहित अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग से सीमा पर निगरानी बढ़ाई गई है। इससे घुसपैठ, अपराध और अन्य अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा।

तस्करों पर नकेल के लिए अभियान

बीएसएफ के त्रिपुरा फ्रंटियर के महानिरीक्षक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि संवेदनशील सीमा चौकियों पर जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है और सीमावर्ती क्षेत्रों में दलालों और तस्करों के नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान शुरू किए गए हैं। अधिकारी ने कहा, ‘बीएसएफ की ऐसी सभी गतिविधियों के खिलाफ शून्यसहिष्णुता की नीति है और फील्ड कमांडरों को दलालों को पकड़ने के लिए खुफियाआधारित अभियान शुरू करने के लिए कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने दिए सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भी बीएसएफ को निर्देश दिया कि घुसपैठ पर अंकुश लगाने के लिए राज्य में भारतबांग्लादेश सीमा पर अपनी निगरानी बढ़ा दी जाए। बीएसएफ ने रविवार को कहा कि उसने सीमा पर अपनी सुरक्षा और कड़ी कर दी है। इसके अलावा अतिरिक्त टीमों को गहन क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है और राज्य पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मध्य प्रदेश में मौसम की जानकारी

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा।

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जनता सोच में पड़ गई

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जिससे आम जनता में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की संभावना।

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।