भारत और ईरान के बीच उड़ानों के दोबारा शुरू होने की खबरों के बीच भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए सख्त यात्रा परामर्श जारी किया है।
दूतावास ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भारतीय नागरिक ईरान की यात्रा करने से बचें। यह सलाह हवाई और जमीनी—दोनों मार्गों पर लागू है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Hawaii Hurricane Lala Alert: 155 साल बाद Big Island पर सीधा खतरा, 120 KM/H की रफ्तार से बढ़ रहा तूफान
- Antibiotic Medicine Warning: 5 आम एंटीबायोटिक और एंटीफंगल दवाओं पर CDSCO की चेतावनी, लिवर-किडनी और गंभीर स्किन रिएक्शन का खतरा
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Iran vs Israel Crisis: क्या सचमुच बंद हो गया Hormuz Strait? ईरान की चेतावनी से मचा वैश्विक हड़कंप, तेल बाजार में बढ़ा तनाव
- Donald Trump Warning: 60 दिन बाद Hormuz Strait पर लगेगा टोल? ट्रंप की धमकी से बढ़ी वैश्विक बेचैनी, क्या फिर भड़क सकता है Middle East Crisis?
- पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव: ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी जंग की आशंका
जारी परामर्श में कहा गया है कि क्षेत्र में जारी तनाव के चलते हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध और संचालन संबंधी अनिश्चितताएं अब भी बनी हुई हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ रहा है।
इसके साथ ही दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीयों से अपील की है कि वे लगातार संपर्क में रहें और निर्धारित सुरक्षित जमीनी मार्गों के माध्यम से देश छोड़ने की प्रक्रिया अपनाएं।
यह चेतावनी मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी की गई है।



