प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेशेल्स यात्रा भारत की वैश्विक कूटनीति के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हुई। इस दौरे के दौरान भारत और सेशेल्स के बीच 19 महत्वपूर्ण समझौतों (India-Seychelles Agreements) पर हस्ताक्षर हुए, जिनमें UPI लॉन्च, जन औषधि योजना, ग्रीन हाइड्रोजन, ब्लू इकोनॉमी, क्लाइमेट एक्शन और ऊर्जा सहयोग जैसे भविष्य के अहम क्षेत्र शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती मिली है। उन्होंने बताया कि सेशेल्स में UPI लागू करने, जन औषधि सहयोग, और कई अन्य रणनीतिक समझौतों पर सहमति बनी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
- PM Modi in Australia: MCG से पीएम मोदी का बड़ा विजन, 2036 Olympics और New India पर दिया बड़ा संदेश!
- PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए बड़े समझौते! रक्षा, यूरेनियम, गगनयान और व्यापार पर ऐतिहासिक फैसले, क्या बदल जाएगी इंडो-पैसिफिक की ताकत?
- PM Modi Australia Visit: क्या भारत बनेगा दुनिया का नया भरोसेमंद पार्टनर? ऊर्जा संकट के बीच मेलबर्न से पीएम मोदी का बड़ा संदेश
- PM Modi Gets Indonesia’s Highest Civilian Award: इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Bintang Adipurna’, भारत के लिए ऐतिहासिक सम्मान
- PM Modi Indonesia Visit: जकार्ता में पीएम मोदी का शाही स्वागत, BrahMos Missile डील से लेकर रक्षा-व्यापार तक कई बड़े समझौते संभव

पीएम मोदी ने कहा,
“भारत और सेशेल्स क्लाइमेट एक्शन, ग्रीन हाइड्रोजन, एनर्जी, ब्लू इकोनॉमी और भविष्य की तकनीकों में मिलकर काम करना जारी रखेंगे।”
विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच फास्ट पेट्रोल वेसल, एम्बुलेंस, यूटिलिटी व्हीकल, चावल, सीमेंट सहित कई विकास परियोजनाओं पर भी सहमति बनी है। यह साझेदारी हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक भूमिका को और मजबूत करेगी।
आपकी राय क्या है?
क्या आपको लगता है कि सेशेल्स में UPI की शुरुआत और भारत-सेशेल्स के ये 19 समझौते भारत की वैश्विक ताकत और कूटनीतिक प्रभाव को नई ऊंचाई देंगे?
अपनी राय हमें कमेंट करके जरूर बताएं।



