ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर की हमले की कोशिश, निशाने पर थे सैन्य ठिकाने

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्ता ने भारत के 15 शहरों पर हमले की कोशिश की है। 07-08 मई 2025 की रात को ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का प्रयास था।

बताया जाता है कि भारतीय सेना ने इन हमलों को यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बेअसर कर दिया। इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं जो पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करते हैं। आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया है। भारत ने इस हमले का जवाब उसी अंदाज़ में, उतनी ही तीव्रता के साथ और उसी क्षेत्र में दिया। आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई एयर डिफेंस रडार और सिस्टम्स को निशाना बनाया।

एलओसी पर लगातार हो रही फायरिंग

पाकिस्तान द्वारा सीमा पर लगातार फायरिंग की जा रही है। कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, मेंढर, राजौरी जैसे क्षेत्रों में पाकिस्तान ने मोर्टार और हैवी आर्टिलरी से गोलीबारी की है। इसमें 16 निर्दोष भारतीय नागरिकों की जान चली गई, जिनमें तीन महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं।

गुरदासपुर में रात में नहीं जलेंगी लाइट

सरकार ने पाकिस्तान की कोशिशें देख पंजाब के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में रोजाना रात को ब्लैक आउट का फैसला लिया है। गुरदासपुर जिले में अगले आदेश तक रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट लागू रहेगा। पूरा जिला रात को अंधेरे में डूबा रहेगा। गुरदासपुर पाकिस्तान बॉर्डर के सटा हुआ है। यह आदेश भारत–पाक सीमा पर संवेदनशील माहौल के कारण भारत सरकार और पंजाब सरकार के दिशा–निर्देशों के अनुसार सिविल डिफेंस एक्ट 1968 के तहत आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गुरदासपुर की तरफ से जारी किया गया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

योगी आदित्यनाथ बोले- उत्तर प्रदेश में अब नहीं होगा कर्फ्यू और दंगा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कर्फ्यू और दंगा नहीं होगा। उन्होंने 25 लाख टैबलेट वितरण और सरकारी नौकरियों की घोषणा की।

राजस्थान में रेलवे ट्रैक विस्फोट साजिश: पाकिस्तान कनेक्शन वाले दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

राजस्थान में रेलवे ट्रैक विस्फोट साजिश मामले में पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान कनेक्शन की पुष्टि हुई है।

‘रामायण’ ने दुनिया भर में कमाए 1200 करोड़, 10 दिन में बनी हिट फिल्म

फिल्म रामायण ने 10 दिनों में 1200 करोड़ रुपये की कमाई कर भारतीय सिनेमा में नई मिसाल कायम की है। यह फिल्म दिवाली 2026 में रिलीज हुई थी।

नागपुर में नितिन गडकरी ने राजनीति से रिटायरमेंट की अटकलें की खारिज

नागपुर में नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया कि वे राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं। नई पीढ़ी को अवसर देना उनका लक्ष्य है।

ओवैसी ने मेरठ की रैली में पाक पर कसा तंज, कहा-तुम बच्चों को नहीं हरा पा रहे

ओवैसी ने मेरठ रैली में कहा- 'तुम बच्चों को नहीं हरा पा रहे...', पाकिस्तान पर कसा तंज। AIMIM प्रमुख ने U-19 एशिया कप 2026 की भारत की जीत का जिक्र किया।

पुणे से गुवाहाटी जा रही Indigo फ्लाइट में तकनीकी खामी, 192 यात्री सुरक्षित

पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खामी आई। 192 यात्री सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बाहर निकाले गए।

यूपी चुनाव से पहले अमित शाह ने संभाली कमान, सीट बंटवारे पर बीजेपी-समर्थक दलों की बैठक

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले अमित शाह ने सीट बंटवारे की कमान संभाली। भाजपा और सहयोगी दलों की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा।

धार में 189 करोड़ की हाईवे परियोजना की गति सुस्त, 7 जंक्शनों पर अधूरे अंडरपास-ओवरब्रिज

धार में 189 करोड़ की हाईवे परियोजना की गति सुस्त है। सात जंक्शनों पर अधूरे अंडरपास और ओवरब्रिज निर्माण से यातायात प्रभावित हुआ है।

सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, पांच फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने काबू पाया

सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगी। दमकल विभाग ने पांच फायर ब्रिगेड गाड़ियों से आग पर नियंत्रण पाया। जांच जारी है।

इंदौर में युवक ने AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा को बदनाम करने की धमकी दी

इंदौर में AI का गलत उपयोग कर छात्रा को बदनाम करने की धमकी मिली। आरोपी विशाल गुर्जर पर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने की कोशिश।