ओडिशा: सेना के अफसर और उनकी मंगेतर के साथ यौन हिंसा,बीजेडी का प्रदर्शन
ओडिशा में आर्मी अधिकारी और उनकी मंगेतर के साथ पुलिस कस्टडी में हुई मारपीट और यौन हिंसा मामले को लेकर बीजू जनता दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भुवनेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया.
बीजेडी नेता लेखाश्री सामंतसिंघर ने कहा, ओडिशा गलत कारणों को लेकर खबरों में बना हुआ है. भाजपा की डबल इंजन की सरकार गलत कारणों को लेकर ओडिशा को फेमस कर रही है.
उन्होंने कहा, एक आर्मी मेजर और उनके मंगेतर के साथ पुलिस थाने में मारपीट की गई. इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और पुलिस चुप है.
लेखाश्री सामंतसिंघर ने सवाल करते हुए कहा, सरकार इस मामले पर चुप क्यों है? मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने चुप्पी क्यों साध रखी है? महिला एवं बाल विकास मंत्री इस मामले पर क्यों नहीं बोल रहे हैं?
उन्होंने कहा, चुनाव हुए 100 दिनों से अधिक का समय हो चुका है फिर भी भाजपा सरकार अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि प्रदेश कैसे चलाना है. उनके कंट्रोल में कुछ भी नहीं है.
पश्चिम बंगाल में मुरारई में एसटीएफ ने 1150 जिलेटिन स्टिक और 989 डेटोनेटर जब्त किए हैं। जांच में आतंकवादी गतिविधि की संभावना पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटो करो। गृह मंत्री ने मतदाता सूची से अवैध नाम हटाने पर जोर दिया। राहुल गांधी को संसद सत्र की चुनौती भी दी गई।
रणबीर कपूर की रामायण: पार्ट वन ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती पेश कर रही है।
टीही-धार रेल लाइन पर CRS निरीक्षण शुरू, 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का परीक्षण किया जाएगा। यह परियोजना इंदौर-दाहोद रेल परियोजना का हिस्सा है।