मुंबई। महाराष्ट्र में नगरीय निकाय चुनावों के बीच कांग्रेस ने भाजपा पर जोरदार हमला किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने मुंबई में कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय ही बांग्लादेशी घुसपैठियों को मुद्दा बनाती है और चुनाव खत्म होने के बाद इसे भूल जाती है। खेड़ा ने मुंबई में भाजपा–शिंदे गठबंधन सरकार पर भी भ्रष्टाचार और जनता के पैसे की लूट के गंभीर आरोप लगाए।
पवन खेड़ा ने सोमवार को कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय बांग्लादेशियों को याद करती है, और फिलहाल पश्चिम बंगाल में चुनाव होने के कारण यह मुद्दा फिर सामने आया है। उन्होंने पूछा कि अगर वास्तव में बांग्लादेशी घुसपैठिए मौजूद हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह क्या कर रहे हैं और इस मामले में उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। खेड़ा ने कहा कि मुंबई की जमीन, उद्योग और पैसा एक गुजराती दोस्त को सौंपा जा रहा है और भाजपा–शिंदे सरकार करोड़ों रुपये की लूट कर रही है। उन्होंने कहा कि मुंबई के लोग अब बदलाव चाहते हैं और आगामी 15 जनवरी के नगर निगम चुनाव में भ्रष्ट महायुति को सबक सिखाएंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- NEET UG Controversy: पवन खेड़ा का PM मोदी और धर्मेंद्र प्रधान पर हमला, पूछा- ‘शिक्षा मंत्री इस्तीफा कब देंगे?’
- Rajya Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा दांव, पवन खेड़ा को मिला राज्यसभा टिकट
- सुप्रीम कोर्ट में बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा-मुझे गिरफ्तार कर जलील करने की जरूरत नहीं
- पवन खेड़ा को झटका, अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी कांग्रेस
- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की जमानत याचिका गुवाहाटी हाईकोर्ट से खारिज
- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, हाईकोर्ट के अंतरिम जमानत आदेश पर रोक, असम के सीएम की पत्नी पर आरोप का मामला
बीएमसी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार
खेड़ा ने कहा कि कि बीएमसी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद आम नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सड़कें गड्ढों से भरी हैं, पीने का पानी कम है, मानसून में जलभराव सामान्य हो गया है और प्रदूषण बढ़ गया है। खेड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार स्कूल, बसें और बीएमसी अस्पताल निजीकरण की कोशिश कर रही है और विकास के लिए मिलने वाले फंड विपक्षी प्रतिनिधियों को नहीं दे रही है।



