‘मोहन’ पर बाबा महाकाल ने बरसाई कृपा, उज्जैन ने बनाया 1500 डमरू एकसाथ बजाने का विश्व रिकॉर्ड

Date:

उज्जैन। उज्जैन के लाल मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पर सावन के तीसरे सोमवार पर आज बाबा महाकाल की कृपा बरसी। आज के दिन एक साथ 1500 डमरू बजाने का विश्व रिकॉर्ड उज्जैन के नाम हुआ। आज पूरी अवंतिका नगरी डमरूओं के नाद से गूंज उठी और चारो ओर जय श्री महाकाल के नारे गूंज उठे।

न्यूयॉर्क के 488 डमरू वादन का टूटा रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर उज्जैन ने डमरू वादन का विश्व कीर्तिमान रचा गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एडिटर ऋषिनाथ ने डमरु वादन के वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डमरू वादन के विश्व रिकॉर्ड के लिए उज्जैन को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उज्जैन ने आज फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन न्यूयॉर्क के 488 डमरू वादन का रिकार्ड तोड़ दिया है।

25 दलों की प्रस्तुति से गूंजा महाकाल लोक

25 दलों के 1500 डमरु वादकों ने भस्म आरती की धुन पर डमरु वादन कर भगवान महाकाल की स्तुति की। गिनीज बुक विश्व रिकार्ड बनाने के लिए एक साथ 1500 कलाकार भगवान शिव को प्रिय वाद्य डमरू, झांझ मंजीरे की सुरमयी मंगल ध्वनि आकर्षण का केंद्र बन गई। महाकाल लोक के सामने शक्तिपथ पर अदभुत अनूठे आयोजन में भगवा वस्त्रों में डमरूवादक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर किया।

पूरे प्रदेश से आए थे डमरू वादक
इस आयोजन के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव दिनरात लगे रहे। इसके लिए पूरे प्रदेश भर से डमरू वादक पिछले तीन दिनों से शक्ति पद पर जमकर मेहनत कर रहे थे। भोपाल के डमरू वादक संस्कृति विभाग और भस्म मैया भक्त मंडली के साथ ही भोपाल, सागर, खंडवा, खजुराहो, जबलपुर डमरू वादकों ने अपनी प्रस्तुति दी जिसके कारण ही यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बन सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।