इंदौर के कार्टूनिस्ट को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं, पीएम मोदी और संघ पर कार्टून बनाने का है मामला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ पर आपत्तिजनक कार्टून बनाने वाले इंदौर के कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। सोमवार को न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की दो सदस्यीय पीठ ने इस मामले की सुनवाई की, लेकिन अग्रिम जमानत पर तत्काल कोई राहत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि हेमंत मालवीय के कार्टून में अब भी परिपक्वता की कमी है और यह भड़काऊ है।माफी के लिए दिया एक दिन का समय

कोर्ट ने हेमंत मालवीय को मंगलवार तक का समय दिया है ताकि वे इस विवाद को लेकर माफी मांग सकें। इससे पहले मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति धूलिया ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मालवीय की सोच में अभी भी परिपक्वता नहीं आई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मालवीय द्वारा बनाए गए कार्टून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस को अशोभनीय ढंग से चित्रित किया गया है। कोर्ट ने इसे गैर–जिम्मेदाराना और समाज में उकसावा फैलाने वाला बताया। मालवीय की ओर से वरिष्ठ वकील वृंदा ग्रोवर ने पक्ष रखते हुए कहा कि वह पोस्ट हटा दी गई है जिसमें कार्टून था, और यह किसी अपराध की श्रेणी में नहीं आता बल्कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है। भारत सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज ने तर्क दिया कि ऐसे कृत्य हर जगह हो रहे हैं, लेकिन यदि वे आपत्तिजनक हैं तो उन पर रोक जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को तय की है।

संघ को पीएम के सामने झुकते दिखाया था

जिस कार्टून पर विवाद हो रहा है उसमें हेमंत मालवीय ने संघ की यूनिफॉर्म पहने एक व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्टून के सामने झुकते हुए दिखाया गया है। प्रधानमंत्री के कार्टून में शॉर्ट्स नीचे खिंचे हुए हैं और उनका निचला हिस्सा दिखाई दे रहा था। इसके अलावा पीएम मोदी को गले में स्टेथोस्कोप और हाथ में इंजेक्शन पकड़े हुए दर्शाया गया था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रिलीज से 10 दिन पहले रामायण ने कमाए 24 करोड़, 2.5 लाख टिकट बिके

रामायण एडवांस बुकिंग ने 10 दिन पहले 24 करोड़ रुपये कमाए। 2.5 लाख टिकट बिके, हिंदी संस्करण का योगदान सबसे अधिक।

तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी पर 100 करोड़ रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार

तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी को 100 करोड़ रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच सेंट्रल क्राइम ब्रांच कर रही है।

सेंसेक्स 482 अंक बढ़कर 73,606 पर बंद, मेटल और हेल्थकेयर शेयरों में तेजी

26 अक्टूबर 2026 को सेंसेक्स 482 अंक बढ़कर 73,606 पर बंद हुआ। मेटल और हेल्थकेयर शेयरों में तेजी ने निवेशकों का मनोबल बढ़ाया।

कानपुर में योगी आदित्यनाथ ने कहा- अखिलेश को घुसपैठियों से प्यार

कानपुर में योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर घुसपैठियों से प्यार का आरोप लगाया। उन्होंने 411 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।

राहुल गांधी ने व्यापारियों से कहा- मोदी जी से कहिए ज्ञानेश कुमार को हटाएं, रुक जाएगा आंदोलन

राहुल गांधी ने दिल्ली के व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार को ज्ञानेश कुमार को हटाना चाहिए। इससे आंदोलन तुरंत रुकेगा।

Hyundai Bayon लॉन्च: दिवाली से पहले क्रेटा से सस्ती नई मिड-साइज SUV

Hyundai Bayon लॉन्च के साथ भारतीय बाजार में मिड-साइज SUV का नया विकल्प आया है। यह क्रेटा से सस्ती और फीचर्स से भरपूर SUV है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का तीसरा मैच 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का तीसरा मैच वेलिंग्टन के हैनरी स्टेडियम में 27 अक्टूबर को होगा। भारतीय टीम 2-0 से आगे है।

मंत्री विजयवर्गीय के घर दो-दो आरओ, क्या नर्मदा के पानी पर भरोसा नहीं या भागीरथपुरा कांड के बाद डर गए?

मंत्री विजयवर्गीय के घर दो आरओ लगे हैं, जिससे नर्मदा पानी की शुद्धता पर सवाल उठे हैं। भागीरथपुरा कांड के बाद पानी की सुरक्षा पर चिंता बढ़ी है।

बीयू में 400 नकल मामले, एमपी के 8 जिलों के सेंटरों पर CCTV और मोबाइल प्रतिबंध

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल के 400 मामले सामने आए हैं। मध्य प्रदेश के 8 जिलों के परीक्षा केंद्रों में CCTV और मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया गया है।

एमपी एसआई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, esb.mp.gov.in से करें डाउनलोड

एमपी एसआई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। उम्मीदवार esb.mp.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 28 अक्टूबर से शुरू होगी।