भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पहली ही बैठक में दिखाए सख्त तेवर, कहा-कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुझे भोपाल में ही नजर आते हैं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पद संभालते ही पहले ही दाएं-बाएं करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेतावनी दे दी थी। आज प्रदेश कार्यालय में बुलाई बैठक में भी उन्होंने सख्त लहजे में समझा दिया है। खंडेलवाल ने बैठक में कहा कि कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुझे भोपाल में ही नजर आते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट हिदायत देते हुए कहा कि जिनके पास जहां दायित्व है उन्हें वहां समय देकर काम करना चाहिए। मोर्चों के अध्यक्षों जिलाध्यक्षों से अनुरोध है सातों दिन कार्यालय पर न रहें। अपने प्रवास के कार्यक्रम बनाएं और हर महीने के कार्यक्रमों का कैलेंडर बनाकर काम करें।

बैठकों में समय का रखें ख्याल

👉 यह भी पढ़ें:

प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए बैठकों में समय का ख्याल रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बैठकों के लिए समय निर्धारित किया जाता है। ऐसे में समय का खास ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विधायकों और सांसदों के लिए बैठकें शनिवार और रविवार को ही रखी जाएं। यदि वे समय पर न आएं तो इंतजार न करें। उसे तय समय पर शुरू कर दिया जाए। ऐसी परिपाटी डालनी होगी कि बैठक निर्धारित समय पर शुरू हो और तय समय पर खत्म हो।

सत्ता और संगठन एक रूप में दिखें

खंडेलवाल ने कहा क मेरे परिवार में अकेला मैं ही राजनीति में हूं। इसलिए मेरे नाम से या फिर किसी मेरे करीबी के नाम को लेकर बिलकुल भी भरोसा नहीं करें। पार्टी की जो लाइन है, वहीं मेरी भी लाइन है, मैं उससे अलग नहीं रहता। भाजपा ही मेरा परिवार है। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश रहेगी कि सत्ता और संगठन एक रूप में दिखाई दें।

सभी कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा

खंडेलवाल ने कहा कि सभी को मिलकर संवाद, समन्वय और संपर्क के जरिए पार्टी को और ऊंचाईयों पर लेकर जाना है। जिला और मंडल स्तर पर जो काम अधूरे हैं, उन्हें पूरा करना है। जिन जिलों में पार्टी का जिला कार्यालय नहीं है, उन्हें जल्दी पूरा करना है। सभी जिला कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा भी होनी चाहिए। बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने भी संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।