क्रिटिकल मिनरल्स पर भारत–अमेरिका संवाद: सप्लाई चेन मजबूती पर बनी सकारात्मक सहमति
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट की मेजबानी में क्रिटिकल मिनरल्स को लेकर एक अहम अंतरराष्ट्रीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न देशों के मंत्रियों ने भाग लिया और क्रिटिकल मिनरल्स की सप्लाई चेन को अधिक लचीला और भरोसेमंद बनाने पर गहन चर्चा हुई।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत-अमेरिका संबंधों पर मोदी और जेडी वेंस की बातचीत, व्यापार से लेकर रणनीतिक साझेदारी तक कई मुद्दे चर्चा में
- India-US Trade Deal 2026: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘ट्रंप को खुश करना बंद करें’! क्या किसानों के हितों पर मंडरा रहा है खतरा?
- लद्दाख मुद्दों पर फिर शुरू होगा संवाद: 22 मई को दिल्ली में अहम बैठक, संगठनों की नजर बड़े फैसलों पर
- भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया काम पूरा करने वाला नेता
- इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-क्या अब भारत अमेरिका निर्भर बन रहा है
- भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को नई रफ्तार: INDO-PACOM कमांडर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जमकर सराहना
अश्विनी वैष्णव के अनुसार, बैठक में इस बात पर विचार किया गया कि सभी देशों को अच्छी गुणवत्ता वाले खनिज लगातार कैसे उपलब्ध कराए जाएं, सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए कौन-से व्यावहारिक कदम उठाए जा रहे हैं, और पर्यावरण के दृष्टिकोण से क्रिटिकल मिनरल्स के रीसाइक्लिंग व बेहतर उपयोग पर कैसे फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों ने अपने अनुभव साझा किए और चर्चा बेहद सकारात्मक रही।
इस बैठक को लेकर अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि क्रिटिकल मिनरल सप्लाई चेन को सुदृढ़ करना भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं और तेज़ी से बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।



