जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बना भारत, अब जर्मनी को पछाड़ने की तैयारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। जाते हुए वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत अब 4.18 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के साथ जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 8.2% रही। यह आंकड़ा पिछली छह तिमाहियों में सबसे अधिक है। इससे पूर्व पहली तिमाही में यह नंबर 7.8% और पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 7.4% दर्ज की गई थी। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 4.18 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ भारत अब चौथे स्थान पर है। हमारी अर्थव्यवस्था अगले ढाई से तीन वर्षों में जर्मनी को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। अनुमान है कि 2030 तक भारत की जीडीपी 7.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी। वर्तमान में अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी और चीन दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि जर्मनी तीसरे नंबर है।

सरकार के अनुसार भारत अब 2047 तक उच्च मध्यमआयवाला देश बनने के अपने विजन की ओर मजबूती से बढ़ रहा है। बैंकिंग और कॉर्पोरेट सेक्टर की मजबूत बैलेंस शीट, संरचनात्मक सुधार और सामाजिक प्रगति की नींव ने भारत को एक लंबी रेस के लिए तैयार कर दिया है। भारतीय इकोनॉमी की इस ग्रोथ में निजी खपत और मजबूत घरेलू मांग का बड़ा हाथ है। सरकार का कहना है कि देश में बेरोजगारी दर में गिरावट रही है और महंगाई भी नियंत्रण के दायरे में बनी हुई है। भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर वर्ल्ड बैंक, आईएमएफ और मूडीज जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने भी सकारात्मक अनुमान जताए हैं। एशियन डेवलपमेंट बैंक ने 2025 के लिए भारत की ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।