लांग टर्म विजा पर पाकिस्तान से भारत आए हिन्दुओं को घबराने की जरूरत नहीं उनके वीजा रहेंगे वैध, बॉर्डर बंद होने से पाकिस्तान से भारत आ रहे नागरिकों को परेशानी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भारत सरकार ने 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वीजा रद्द करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को यथाशीघ्र भारत लौटने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वीजा रद्द करने का निर्णय हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से जारी लांग टर्म (दीर्घकालिक) वीजा पर लागू नहीं होगा और उनके वीजा वध रहेंगे। इधर, पाकिस्तान से निकाले जा रहे भारतीय नागरिकों की परेशानी बढ़ गई है। बॉर्डर बंद होने से वे भारत नहीं आ पा रहे हैं।

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नगरिकों का वीजा रद्द करने का फैसला लिया था। कल पाकिस्तान ने भी भारतीय नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। ऐसे में भारत सरकार ने पाकिस्तान गए सभी भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान छोड़ने का आग्रह किया है।

27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे वीजा

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए गए हैं। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा अवधि समाप्त होने से पहले देश छोड़ देना चाहिए। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने का सलाह दिया है। सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पाकिस्तानी नागरिकों को पहले जारी किए गए किसी भी एसवीईएस वीजा को रद्द माना जाएगा। एसवीईएस वीजा के तहत भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ना होगा।

हिन्दू नागरिकों (रिफ्यूजी) का वीजा रद्द नहीं होगा

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तानी हिंदू नागरिकों (हिंदू रिफ्यूजी) को पहले से जारी एलटीवी वीजा मान्य और प्रभावी बने रहेंगे। इन वीजा को रद्द करने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। सरकार ने यह रुख मानवीय आधार पर अपनाया है, जो वर्षों से पाकिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न झेल रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं को भारत में शरण देने की नीति का हिस्सा है।

हम कैसे निकलें?'' अटारी बॉर्डर पर फंसी वाजिदा खान ने सरकार से मांगी मदद,  कहा- मेरा पासपोर्ट इंडियन, मेरे बच्चे पाकिस्तानी - wajida khan stuck at the  attari ...

सांसद लालवानी ने कहा-वॉर्डर पर फंसे लोगों को निकालने की हो रही कोशिश

भारत सरकार के फैसले के बाद इंदौर में काफी संख्या में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों में हड़कंप मच गया है। सांसद शंकर लालवानी ने एक वीडियो जारी कर लोगों से नहीं घबराने की अपील की है। सांसद ने बताया कि जो लोग लांग टर्म वीज पर भारत आए हैं और जिनकी भारतीय नागरिकता प्रोसेस में है, उन्हें पाकिस्तान जाने की जरूरत नहीं। सांसद से जब यह पूछा गया कि पाकिस्तान से आने वाले हिन्दुओं के लिए क्या व्यवस्था हो रही है तो उन्होंने कहा कि उनके पास भी सूचना आई है कि वाघा वार्डर पर काफी संख्या में भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। पाकिस्तान ने उन्हें अपना वार्डर पार करा दिया, लेकिन भारत की तरफ से वार्डर बंद होने से परेशानी आ रही है। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से बात चल रही है। जल्दी ही इसका समाधान निकल आएगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।