सीमा पर बड़ा बवाल: एंट्री टैक्स के विरोध में हरियाणा-हिमाचल रास्ता पूरी तरह बंद
हरियाणा से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश को लेकर सोमवार सुबह बड़ा विवाद खड़ा हो गया। एंट्री टैक्स के विरोध में लोगों ने सीमा पर स्थित बरोटीवाला बैरियर को पूरी तरह बंद कर दिया, जिससे दोनों राज्यों के बीच आवाजाही ठप हो गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- कॉलोनाइजर को फायदा पहुंचाने के लिए छोटा बांगड़दा में निजी जमीन पर मंत्री समर्थक बना रहे थे सड़क, विरोध हुआ तो टला कल का भूमिपूजन
- आरक्षण के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, यूजीसी का भी हुआ विरोध
- पैलेट गन मामले में थाने पहुंचे राहुल गांधी, एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे
- सोनमर्ग में बादल फटा: सड़कों पर मलबा और कीचड़, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
- प्रशासन ने 85 वर्षीय पुष्पलता मंगल की इच्छा का रखा ध्यान, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने समाप्त किया प्रकरण
- नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत
प्रदर्शनकारियों का गुस्सा सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों का आरोप है कि एंट्री टैक्स के कारण उन्हें बेवजह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस विरोध का असर आम जनजीवन के साथ-साथ उद्योगों पर भी साफ दिख रहा है। बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में सैकड़ों फैक्ट्रियां हैं, जहां कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। फैक्ट्री बसें और कर्मचारी सीमा पर ही फंस गए, जिससे सुबह की शिफ्ट समय पर शुरू नहीं हो सकी।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि अधिकारियों की गाड़ियां भी हिमाचल प्रदेश में प्रवेश नहीं कर सकीं। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है, लेकिन अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो औद्योगिक गतिविधियों और अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है।



