टकराव के बीच तरक़्की: अमेरिका संग तनाव के बावजूद भारतीय निर्यात में 14.5% की तेज छलांग
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते में जारी तनाव के बावजूद, अमेरिकी बाजार के लिए भारतीय निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारतीय यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अबू धाबी में तीन महीने तक मुफ्त प्रवेश वीजा की पेशकश; जानिए किसे मिलेगा लाभ
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन पर संसद में गरमाया माहौल, अमित शाह देंगे बयान; राहुल गांधी और सरकार आमने-सामने
- Indian Hockey Saffron Jersey : टीम इंडिया की भगवा जर्सी पर बवाल, प्रियंका से लेकर कई नेताओं ने साधा निशाना
- अमेरिका-सऊदी अरब की ऐतिहासिक न्यूक्लियर डील! क्या सऊदी अरब को मिल सकती है यूरेनियम संवर्धन की मंजूरी?
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए कड़े टैरिफ के बाद भी अक्टूबर में भारतीय निर्यात सितंबर की तुलना में 14.5% बढ़ा है। ट्रंप प्रशासन ने 27 अगस्त को भारत पर 50% टैरिफ लागू किया था, जिसमें रूस से तेल खरीदने पर अतिरिक्त 25% का जुर्माना भी शामिल था। इन टैरिफ के चलते अमेरिका—जो भारत का सबसे बड़ा विदेशी बाजार है—को होने वाले निर्यात में भारी गिरावट देखी गई थी।
हालांकि अब स्थिति सुधरती दिखाई दे रही है। बेहतर आंकड़े ऐसे समय में आए हैं जब भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने अमेरिका से अधिक वार्षिक एलपीजी आयात करने पर सहमति जताई है।
ट्रंप द्वारा कई कृषि उत्पादों को रेसीप्रोकल टैरिफ से छूट देने से भी भारत को राहत मिलने की उम्मीद है। इसी बीच दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में बताई जा रही है।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा—“भारत और अमेरिका के संबंधों में किसी तरह की दरार नहीं है।



