पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर, एससीओ समिट में होंगे शामिल, 9 साल में पहली बार कोई मंत्री जाएगा पाक

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। पाकिस्तान में 15-16 अक्टूबर को एससीओ के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (सीएचजी) की बैठक हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जा रहे हैं। पिछले 9 साल में यह पहला अवसर होगा जब भारत का कोई मंत्री पाकिस्तान जा रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जायसवाल ने बताया कि पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मीटिंग के लिए न्योता दिया था। पाकिस्तान की विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था कि बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है। भारत ने विदेश मंत्री को भेजने का फैसला किया।

उल्लेखनीय है कि एससीओ का गठन मध्य एशिया में शांति और सभी देशों के बीच सहयोग बनाए रखने के लिए हुआ था। पाकिस्तान, चीन, रूस, भारत, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान भी इसके सदस्य हैं। भारत और पाकिस्तान साल 2017 में इसमें शामिल हुए थे। ईरान ने साल 2023 में इसकी मेंबरशिप ली। भारत ने पिछले साल वर्चुअल मोड में 4 जुलाई को एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी। इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हिस्सा लिया था।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।