👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
- Arvind Kejriwal ने छेड़ा नया राग, कहा-पेपर लीक के बाद अब हमें E20 पर एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी
- दिल्ली में आज दिखा विपक्ष का दम, राहुल गांधी और प्रियंका के प्रदर्शन से मचा हड़कंप, सरकार के माथे पर भी पड़ा बल
0:00 left
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मोर्चा संभाल लिया है। गुरुवार को उन्होंने किराड़ी में एक सभा को संबोधित करते हुए अरविन्द केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि इन्होंने यमुना को गंदे नाले में बदल दिया। मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई। क्या केजरीवाल की कैबिनेट यमुना में स्नान कर सकती है?
सीएम योगी ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है ये आज मैं खुद देख रहा हूं। ये छूट आपने एक व्यक्ति और उसके साथियों को क्यों दे दी है? दिल्ली में इतना कूड़ा हर जगह है कि पूरी राजधानी की दुर्गति हो गई है। आज हमारे वाहनों को यहां उसी सीवर के पानी से गुजरना पड़ा। आजकल अपने भाषणों में केजरीवाल बार–बार यूपी की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि आज यूपी पूरे देश में एक मॉडल के रूप में विकसित हुआ है। दिल्ली और नोएडा की सड़कों को स्वयं देखिए, दिल्ली और गाजियाबाद की सड़कों को देखिए, जमीन और आसमान का अंतर आपको स्वयं नजर आएगा।
केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना को धोखा दिया
योगी ने कहा कि केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया, जो गुरु को धोखा दे सकता है वो जनता को भी धोखा देगा। दिल्ली में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। आप झूठ बोलने की एटीएम मशीन है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तस्वीर को बदसूरत कर दिया,आम आदमी पार्टी को सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है। योगी ने कहा कि आप दिल्ली में घुसपैठियों को आधार बांट रही है। रोहिंग्या को दिल्ली में बसाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, इन्होंने यहां दंगे करवाए।
केजरीवाल ने योगी पर किया पलटवार
योगी के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने एक सभा में पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैं आज उनसे पूछना चाहता हूं कि जनता कह रही है दिल्ली में 24 घंटे बिजली आ रही है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार है, लेकिन योगी जी बताएं कि कितने घंटे बिजली आती है यूपी में। यूपी में 10-10 घंटे के पावर कट लगते हैं। यूपी में 400 यूनिट पर 4000 रुपए का बिल आता है दिल्ली में 0 आता है।



