0:00
0:00 left
भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के दो संगठनों पर लगाया प्रतिबंध
भारत सरकार ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो संगठनों पर बैन लगा दिया है. ये दो संगठन हैं मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जम्मू एंड कश्मीर (सुमजी ग्रुप) और मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जम्मू एंड कश्मीर (भट ग्रुप). इस फैसले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर दी है.
उन्होंने लिखा, आतंकी नेटवर्क पर सख़्ती से प्रहार करते हुए सरकार ने मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जम्मू एंड कश्मीर (सुमजी ग्रुप) और मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जम्मू एंड कश्मीर (भट ग्रुप) को ग़ैर-क़ानूनी घोषित कर दिया है. उन्होंने लिखा, ये संगठन देश की संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ गतिविधियों में लिप्त रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
👉 यह भी पढ़ें:
- नक्शे की बड़ी चूक पर नेपाल एयरलाइंस की माफी: जम्मू-कश्मीर को गलत दिखाने से उठा विवाद
- धरती कांपी: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक महसूस हुए भूकंप के झटके, कई इलाकों में दहशत
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए
- आतंक के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: जम्मू-कश्मीर में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त
- जम्मू-कश्मीर में आग का तांडव: बांदीपोरा की मेन मार्केट धधकी, श्रीनगर के जंगलों में भी लगी आग
- जम्मू-कश्मीर के चतरू वन में मुठभेड़ के दौरान जैश के दो आतंकवादी ढेर, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी



