रोहित शर्मा ने भी किया टी 20 इंटरनेशनल से संन्यास का एलान
वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान करने वाले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि समय का एक चक्र पूरा हो गया है.
अपने संन्यास और भारतीय टीम की जीत पर समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”किसी ने अभी-अभी मुझ से कहा कि जब मैंने 2007 में भारत की ओर से खेलना शुरू किया था तो देश ने वर्ल्ड कप जीता था. अब मैं वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट छोड़ रहा हूं.
👉 यह भी पढ़ें:
- आईपीएल 2027 में रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान
- IND vs ENG 3rd ODI: लॉर्ड्स में भारत की हार, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज; रोहित शर्मा की 138 रन की पारी भी नहीं दिला सकी जीत
- Padma Awards 2026: रोहित शर्मा से लेकर ममूटी तक, राष्ट्रपति भवन में सजेगा सम्मान का महाकुंभ! किन 65 दिग्गजों को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान?
- भारत तीसरी बार बना टी-20 विश्व कप विजेता, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम की जमकर सराहना की
- आईसीसी ने जारी की ताजा वनडे रैंकिंग, न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल ने रोहित शर्मा से छीना नंबर वन बल्लेबाज का खिताब
- बाबर आज़म ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़
उन्होंने कहा, जब मैं पहली बार 2007 में भारत के लिए खेला था तो आयरलैंड गया था. वहां हमने 50 ओवरों का मैच खेला था. इसके तुरंत बाद हम दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप खेलने गए. हम उस समय भी जीते थे और इस बार भी जीते हैं. इस तरह समय का एक चक्र पूरा हो गया है.शनिवार को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका का हराने के बाद पूरी दुनिया के दिगग्ज खिलाड़ियों और क्रिकेट फैन्स की ओर से रोहित शर्मा को बधाइयां मिल रही हैं.भारत 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप फतह कर फिर से चैंपियन बना है.भारत पिछले 17 सालों में तीन वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुका है. इनमें दो टी20 और एक वनडे कप शामिल है.



