आईपीएल 2024 का पहला मैच; चेन्नई ने बेंगलुरु को दी मात
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 17 वें सीजन की शुरुआत जीत से की है. उन्होंने 8 गेंदें बाकी रहते छह विकेट से आरसीबी के खिलाफ मैच को फतह किया. उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि घरेलू मैदान के वो किंग हैं और उनसे पार पाना किसी के लिए आसान नहीं होगा. चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के हीरो पेस गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान रहे. इसके अलावा बल्लेबाज़ी में शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा का फिनिशर की भूमिका निभाने के साथ-साथ रचिन रविंद्र और अजिंक्य रहाणे ने भी जीत में अहम योगदान दिया
👉 यह भी पढ़ें:
- प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम में बड़ा बदलाव, रिकी पोंटिंग के 2 करीबी बाहर
- IND vs ENG 1st ODI: शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का धमाका, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
- उड़ान से ठीक पहले बड़ा खतरा! बेंगलुरु एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट से टकराया पक्षी, टला बड़ा हादसा; यात्रियों में मची हलचल
- IPL 2026 Final: हार के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी! RCB के लिए कही ऐसी बात जिसने जीत लिया फैंस का दिल
- RCB ने GT को हराकर लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीती: विराट कोहली की 75 रनों की धमाकेदार पारी
- शुभमन गिल के शतक से IPL 2026 फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार
.
चेन्नई ने आरसीबी को गेंदबाजी, फील्डिंग और बल्लेबाजी सभी क्षेत्रों में पीछे छोड़ दिया. आरसीबी का स्पिन आक्रमण कमजोर साबित हुआ और कर्ण शर्मा के एक ओवर में दो छक्के लगने से मैच आरसीबी के हाथों से निकल गया. अंबाती रायडू ने जीत के बाद कहा कि सीएसके की यह पहली टीम है, जिसकी फील्डिंग भी अच्छी है. यह बात शायद उन्होंने मुस्तफ़िज़ुर की गेंद पर डुप्लेसी के बाउंड्री लाइन पर रहाणे ने जिस तरह से गिरते हुए गेंद पकड़कर रविंद्र की तरफ उछाल कर आउट किया, यह भी मैच का टर्निंग प्वाइंट था.



