👉 यह भी पढ़ें:
- Asian Games 2026: BCCI ने घोषित की भारतीय महिला क्रिकेट टीम, हरमनप्रीत कौर कप्तान, स्मृति मंधाना उप-कप्तान; गोल्ड बचाने उतरेगा भारत
- IPL 2026 Final: हार के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी! RCB के लिए कही ऐसी बात जिसने जीत लिया फैंस का दिल
- RCB ने GT को हराकर लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीती: विराट कोहली की 75 रनों की धमाकेदार पारी
- शुभमन गिल के शतक से IPL 2026 फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार
- RR vs SRH Playoff 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, क्वालीफायर-2 में GT से भिड़ंत
- PBKS vs LSG IPL 2026: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
0:00 left
ऋषभ पंत को बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए बताया फिट
बीसीसीआई ने बताया है कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत आईपीएल के आगामी सीजन में खेलने के लिए फिट हो गए हैं. ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से चोटिल हुए थे. उत्तराखंड के रुड़की के पास पंत की कार दुर्घटना का शिकार हुई थी. बीसीसीआई ने पंत के बारे में दी गई अपडेट में बताया है, 30 दिसंबर 2022 को एक गंभीर सड़क दुर्घटना के बाद 14 महीने तक कड़ी मशक्कत और रिकवरी प्रोसेस को पूरा करने वाले ऋषभ पंत अब टाटा आईपीएल 2024 के लिए विकेटकीपर-बैटर के तौर पर फिट हैं.
बीसीसीआई ने पंत के अलावा तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद शमी की हाल में हुई सर्जरी के बाद फिटनेस को लेकर भी जानकारी दी है. बीसीसीआई के अनुसार प्रसिद्ध कृष्णा की बीती 23 फ़रवरी को सर्जरी हुई थी और वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. वहीं शमी की बीती 26 फ़रवरी को सर्जरी हुई थी. ये दोनों खिलाड़ी इस साल आईपीएल में नहीं खेल सकेंगे



