नेशनल फिल्म अवॉर्ड के बाद ऋषभ शेट्टी के बिगड़े बोल, कहा बॉलीवुड फिल्मों में भारत को नेगेटिव दिखाते हैं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। हाल ही में नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजे गए साउथ के स्टार ऋषभ शेट्टी बॉलीवुड को लेकर दिए बयान पर खुद ही फंस गए हैं। कई बॉलीवुड हस्तियों ने ऋषभ के बयान पर गुस्सा जाहिर किया है। ऋषभ शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि भारतीय फिल्में, खासकर बॉलीवुड में अक्सर भारत को नेगेटिव तरीके से दिखाया जाता है। ये सो–कॉल्ड आर्ट फिल्में इंटरनेशनल इवेंट्स में स्क्रीन की जाती हैं और ध्यान खींचती हैं। मेरे लिए, मेरा राष्ट्र, मेरा राज्य और मेरी भाषा गर्व का विषय हैं। मैं उन्हें दुनिया के लिए एक पॉजीटिव लाइट में पेश करने में विश्वास करता हूं।

उनके इस बयान के बाद बवाल मचा हुआ है। एक अखबार में छपी एक खबर के मुताबिक एक्टर चंकी पांडे कहते हैं– बिल्कुल नहीं, मैं अक्सर विदेश यात्रा करता हूं और मैं कई अलग–अलग एनआरआई परिवारों से मिला, जो अपने बच्चों को अपने कल्चर से जुड़े रहने देने के लिए बॉलीवुड के आभारी हैं। दूसरी भारतीय फिल्में भी… अगर किसी ने ऐसा कहा है तो उसके पास अपने कारण होंगे। सिनेमा की कोई भाषा नहीं होती। एक्टर आदिल हुसैन ने कहा– उन्हें बॉलीवुड फिल्मों और पारंपरिक हिंदी भाषा की फिल्मों के बीच अंतर करना चाहिए था, जिसके बारे में वो कह रहे हैं कि आमतौर पर फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट दिया जाता है। बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में 5-10 पर्सेंट हाइ मिडल क्लास और हाई क्लास परिवारों की चमक–दमक में खो गई हैं। अगर उनका मतलब गरीबी दिखाने से है तो सभी कलात्मक फिल्में ऐसा नहीं करतीं। एक्टर ने आगे कहा– भारत को खराब रोशनी में नहीं दिखाया गया है, ये भारतीय सच्चाई का सबसे बड़ा हिस्सा है। ये सच बता रहा है, हमारे देश को खराब छवि में डालने के लिए नहीं। अशोक पंडित ने कहा कि ये एक क्रिएटिव इंडस्ट्री है. साउथ, नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट तो है ही नहीं! उनके एक्टर हमारे यहां काम करते हैं। आप अपनी फिल्मों को हिंदी में डब करके इस बेल्ट में रिलीज कर रहे हैं, इसका मतलब है कि आपको हमारे कल्चर और बॉलीवुड की जरूरत है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस मिला

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद बढ़ गया है। नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजकर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज़ रोकने और पक्ष दिखाने की मांग की गई।

ममता बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ऋतब्रता बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष पद की नियुक्ति रद्द

पश्चिम बंगाल नेता प्रतिपक्ष विवाद में हाईकोर्ट ने ऋतब्रता बनर्जी की नियुक्ति रद्द कर दी। अब स्पीकर 10 दिन में नए सिरे से नियुक्ति पर फैसला लेंगे।

IT सेक्टर में बिकवाली से सेंसेक्स 989 अंक गिरा, निफ्टी 277 अंक टूटा

आईटी सेक्टर में बिकवाली के चलते सेंसेक्स 989 अंक टूटा। निफ्टी में भी 277 अंक की गिरावट, बाजार पर चौतरफा दबाव देखने को मिला।

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ वीडियो पर रोक लगाने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' वीडियो पर रोक लगाने की याचिका खारिज की। अदालत ने कहा, पहले देशवासियों के भाषण पर चर्चा हो।

मोदी कैबिनेट ने परिसीमन बिल में बदलावों को मंजूरी दी, DMK की शर्तें मानी गईं

परिसीमन बिल में बदलावों को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी, डीएमके की शर्तें मानी गईं। लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी और महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने इंदौर बायपास पर 150 मीटर तक निर्माण पर रोक लगाई

इंदौर बायपास नियंत्रण क्षेत्र में हाईकोर्ट ने 150 मीटर तक निर्माण अनुमति पर रोक लगाई है। आदेश 27 नवंबर 2026 से लागू रहेगा।

मुख्यमंत्री विजय की पेरम्बूर सीट को चुनौती, मद्रास हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई की दी मंजूरी

पेरम्बूर सीट जीत को चुनौती देने वाले मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री विजय की प्रारंभिक आपत्ति खारिज कर सुनवाई जारी रखने का आदेश दिया है।

बिहार-झारखंड सीमा पर हाथियों का आतंक, जमुई में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

हाथियों का आतंक बिहार-झारखंड सीमा पर बढ़ा। जमुई के बरदही जंगल में 55 वर्षीय केलु यादव की हाथी के हमले में मौत।

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय से मांगे 22,000 सीएपीएफ जवान, 31 दिसंबर तक तैनाती बढ़ाने की तैयारी

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय से 22,000 सीएपीएफ जवानों की तैनाती 31 दिसंबर तक बढ़ाने की मांग की है। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी।

खड़े हनुमान मंदिर में QR कोड लगाए, 3 दिन में जुड़े 5 हजार भक्त

श्री खड़े हनुमान मंदिर उज्जैन में QR कोड से तीन दिन में 5 हजार भक्त जुड़े। प्रतिमा विस्थापन के विरोध में श्रद्धालुओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।