Ardhendu Bhushan

3955 पोस्ट
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

Exclusive articles:

UP CM Yogi का बड़ा बयान-राम से द्रोह करने वालों को धरती पर जगह नहीं, भारत को धर्मशाला न समझें

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम से द्रोह करने वालों को धरती पर जगह नहीं मिली।जिनके मन में भारत के प्रति आस्था, निष्ठा नहीं है और जो संस्कारों का सम्मान नहीं कर सकते, ऐसे लोगों के लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती।

NEET UG Re-Exam :  तैयारियों का जायजा लेने NTA पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, परीक्षार्थियों से किया बड़ा वादा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) मुख्यालय का दौरा कर NEET UG Re-Exam 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एनटीए अधिकारियों के साथ बैठक की और परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, गोपनीयता तथा साइबर सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने परीक्षार्थियों से बड़ा वादा भी कर लिया।

TMC के बागी सांसदों पर भड़के कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद, सुना दी खरी-खरी

टीएमसी के बागी सांसदों पर कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने जमकर अपना गुस्सा निकाला है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब बीजेपी के इशारे पर हो रहा है.। उन्होंने बागी सांसदों को 'गद्दार' और 'भगोड़ा' तक कह दिया। कल्याण बनर्जी ने कहा कि बागी सांसद सत्ता के बिना नहीं रह सकते हैं, उनको बंगला, गाड़ी और सुरक्षा चाहिए, इसलिए यह सब कर रहे हैं।

Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में भी मंगल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

सप्ताह के दूरे कारोबारी दिन मंगलवार 9 जून को शेयर बाजार में हरियाली दिखी। सोमवार के घाटे से आज बाजार उबरने की कोशिश कर रहा है। बीएसई सेंसेक्स 371 अंक की बढ़त के साथ 73,895 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 120 अंक चढ़कर 23,242 के करीब पहुंच गया।

यमुना की सफाई को लेकर अमित शाह की बड़ी बैठक, अब हर 20 दिन में होगी समीक्षा

यमुना की सफाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक बड़ी बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि यमुना को साफ करने वाले मिशन के लिए केवल संतोषजनक कार्य से काम नहीं चलेगा, बल्कि इसके लिए सटीक रिजल्ट भी आने चाहिए। अब हर 20 दिन में सफाई कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

Breaking

नितिन नवीन की नई टीम से अमित मालवीय की छुट्‌टी, दीपक म्हास्के को मिली जिम्मेदारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। इस टीम से अमित मालवीय की छुट्‌टी कर दी गई है। उनकी जगह  छत्तीसगढ़ के दीपक महस्के को बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एमपी भाजपा के कई दिग्गजों को निराशा, नितिन नवीन की नई टीम में आर्य, पटेल और पाटीदार को बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान सोमवार को कर दिया है। टीम की घोषणा के साथ ही मध्यप्रदेश भाजपा के कई दिग्गजों के हाथ निराशा लगी है। मध्यप्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

नागपंचमी पर उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति, कई श्रद्धालु घायल

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सोमवार को नागचंद्रेश्वर मंदिर के पास अचानक भगदड़ जैसे हालात बन गए। बताया जा रहा है कि परिसर में करंट फैलने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में डर का माहौल बन गया। इसके बाद भारी भीड़ में लोग इधर-उधर भागने लगे और एक-दूसरे को धक्का देने लगे। बताया जाता है कि इममें करीब 13 श्रद्धालु घायल हुए हैं।

पालघर की विराज प्रोफाइल कंपनी में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल

महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार सुबह एक औद्योगिक इकाई में हुए जोरदार ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। यह हादसा बोइसर-तारापुर MIDC क्षेत्र स्थित विराज प्रोफाइल कंपनी में हुआ। धमाके की चपेट में आने से फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर घायल हो गए।
spot_imgspot_img