रोपड़। सीबीआई ने रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप कारोबारी ने डीआईजी पर 5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे। सीबाई ने डीआईजी के रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि डीआईजी भुल्लर ने एक मामले को निपटाने के लिए बड़ी रकम की मांग की थी और उसे पहली किस्त देने के लिए मोहाली ऑफिस बुलाया था। इस सूचना के आधार पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की और मौके पर ही डीआईजी को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई को इस वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि वह मामलों में राहत दिलाने के बदले पैसे की मांग करते थे। इसी जानकारी के आधार पर एजेंसी ने पहले से जाल बिछाया था। जैसे ही अधिकारी ने 5 लाख रुपये की रिश्वत ली, सीबीआई की टीम ने मौके पर धावा बोलकर उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिय। गिरफ्तारी के बाद टीम ने डीआईजी के दफ्तर और आवास पर सीबीआई की टीम ने छापा भी मारा
👉 यह भी पढ़ें:
- Punjab के जालंधर से पीएम मोदी का आप पर हमला, कहा-विज्ञापनों से सच्चाई छुपा रही बईमान पार्टी की सरकार
- Bankipur की उम्मीदवार वीणा मानवी नामांकन भरते ही गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव ने दिया था टिकट
- पंजाब में दर्दनाक हादसा: डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत… आखिर किसकी लापरवाही बनी मौत की वजह?
- Punjab Secretariat Bomb Threat: एक ई-मेल से मचा हड़कंप! सचिवालय में बम की धमकी के बाद हाई अलर्ट
- D-Company Crackdown: मुंबई से गिरफ्तार हुआ Dawood Ibrahim मॉड्यूल का बड़ा गुर्गा! ISI कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता
- अमेरिका में बड़ा एक्शन! ‘ऑपरेशन चेकमेट’ में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अब होगी देश निकाले की कार्रवाई



