ट्रंप सरकार के एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाने के फैसले का अमेरिका में विरोध, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने अदालत में दी चुनौती

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

ट्रंप सरकार के एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाने के फैसले का अमेरिका में विरोध, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने अदालत में दी चुनौती

अमेरिकी सरकार द्वारा हाल ही में एच-1बी वीजा की फीस एक लाख डॉलर करने के फैसले का अब अमेरिका में ही विरोध शुरू हो गया है।

Indian Embassy in US issues emergency helpline as Trump imposes $100,000  H-1B visa fee - Telangana Today

यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी है और गुरुवार को इस संबंध में याचिका दायर की है।

यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स - डेस्मॉग

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने अपनी याचिका में कहा है कि एच-1बी वीजा की नई फीस गैरकानूनी है, क्योंकि यह अप्रवासन और राष्ट्रीयता कानून के प्रावधानों का उल्लंघन करती है — यही कानून एच-1बी वीजा कार्यक्रम को संचालित करता है।

Neil Bradley - InfluenceWatch - InfluenceWatch

यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य नीति अधिकारी नील ब्रैडली ने बयान जारी कर कहा, एक लाख डॉलर का नया वीजा शुल्क अमेरिकी नियोक्ताओं — खासकर स्टार्टअप्स और छोटे तथा मध्यम आकार के व्यवसायों — के लिए एच-1बी कार्यक्रम को अत्यधिक महंगा बना देगा। यह कार्यक्रम मूल रूप से सभी आकार के अमेरिकी व्यवसायों को वैश्विक प्रतिभा तक पहुंच प्रदान करने के लिए बनाया गया था, जिससे कंपनियां अपने परिचालन को अमेरिका में विस्तार दे सकें।”

संगठन ने इस फैसले को अमेरिकी प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए सीधा खतरा बताया और चेतावनी दी कि कुशल विदेशी श्रमिकों की कमी से नवाचार और तकनीकी विकास पर नकारात्मक असर पड़ेगा, विशेषकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में, जहां पहले से ही योग्य अमेरिकी कर्मचारियों की कमी है।

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा की सालाना फीस को लेकर एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इस आदेश के तहत वीजा की फीस को एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) कर दिया गया है।

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यह राशि नई याचिकाओं के लिए नियोक्ता द्वारा किया जाने वाला एकमुश्त भुगतान है, न कि वार्षिक शुल्क। इस फैसले से अमेरिका में काम करने वाले भारतीय पेशेवरों पर बड़ा असर पड़ सकता है, क्योंकि एच-1बी वीजा पर काम करने वालों में भारतीयों की संख्या सबसे अधिक है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

28KM माइलेज वाली Maruti Victoris Aurum हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, जानें कीमत

मारुति विक्टोरिस हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, 28KM माइलेज के साथ ₹22,990 एक्सेसरी किट। जानें कीमत, फीचर्स और बिक्री रिकॉर्ड।

निर्माण स्थल पर धमाके से उड़े हाथ-पैर, सड़क काम में 4 की मौत

आंध्र प्रदेश के अनंतागिरि मंडल में सड़क निर्माण हादसा हुआ। धमाके से पांच लोगों की मौत, सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा जरूरी हो गई है।

देवास में 20 दिनों में 13 मौतें, 4 दोस्तों की जान गई, ग्रामीण बोले जहरीली शराब

देवास में 20 दिनों में 13 मौतें हुईं, जिनमें 4 दोस्तों की जान गई। ग्रामीणों का आरोप जहरीली शराब पर है। प्रशासन ने इसे भ्रामक बताया।

एमपी में विधायक निधि और खरीदी में गड़बड़ी, उमंग सिंघार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

मध्य प्रदेश में विधायक निधि और खरीदी में गड़बड़ी पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। रेट ऑफ शेड्यूल में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।

क्या किसी महिला अफसर के हाथ होगी एमपी पुलिस की कमान, चर्चा में प्रज्ञा ऋचा श्रीवस्तव का नाम

मध्य प्रदेश पुलिस के नए डीजीपी पद के लिए प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, वरुण कपूर और उपेंद्र जैन प्रमुख दावेदार हैं। प्रज्ञा पहली महिला डीजीपी बन सकती हैं।

इंदौर में वाटर पार्क संचालक से आईपीओ और शेयर का झांसा देकर 8.5 लाख की ठगी

इंदौर में वाटर पार्क संचालक से आईपीओ और शेयर का झांसा देकर 8.5 लाख की ठगी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं, अमरकंटक में ठंडक बढ़ी

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। अमरकंटक में ठंडक बढ़ी और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

MP Semiconductor Summit: इंदौर में दो कंपनियों ने ₹1,210 करोड़ निवेश प्रस्ताव पेश

मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 में इंदौर में ₹1,210 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पेश किए गए। लालवाला इंडस्ट्रीज़ और ट्रूचिप सॉल्यूशंस ने प्रमुख योजनाएं साझा कीं।

इंदौर हाई कोर्ट का निर्देश: मेट्रो कॉर्पोरेशन को 2500 पेड़ लगाने होंगे

इंदौर हाई कोर्ट ने मेट्रो कॉर्पोरेशन को 2500 पेड़ लगाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पर्यावरण संरक्षण और पक्षी आवास की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

मंत्रीजी के बदले मिजाज : सीएम से दूरी खत्म करने की कोशिश, लोग कह रहे- खरीदी घोटाले का असर तो नहीं

कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम से दूरी खत्म कर उनके साथ जुड़े रहने की कोशिश की। यह बदलाव नगरीय प्रशासन विभाग के खरीदी घोटाले से जोड़ा जा रहा है।