दीपावली के पटाखों ने खराब की इंदौर की आबोहवा, मध्यप्रदेश के कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 पार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। दीपावली के पटाखों ने मध्यप्रदेश की आबोहवा खराब कर दी है। भोपाल से लेकर इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन तक हवा में प्रदूषकों की मात्रा खतरनाक स्तर पर दर्ज की गई। मध्य प्रदेश में दिवाली पर रातभर आतिशबाजी हुई। जो हवा शाम 5 बजे तक सामान्य थी, वह कई शहरों में रात 9 बजे के बाद जहरीली हो गई। प्रदूषण से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर और सिंगरौली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार पहुंच गया है, जो खराब हवा की श्रेणी में आता है।

मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दीपावली की रात पटाखों के विस्फोट से निकलने वाले सूक्ष्म कण में भारी वृद्धि देखी गई। इसके साथ ही रात के समय तापमान में गिरावट और वायु गति कम होने से ये प्रदूषक हवा में जमे रह गए और एयर क्वालिटी इंडेक्स कई घंटों तक बहुत खराब और गंभीर श्रेणी में बना रहा। आंकड़ों के अनुसार ग्वालियर सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां आईक्यूआई लेवल 410 पाया गया। इंदौर में यह 404, भोपाल में 329 तथा उज्जैन में 320 आईक्यूआई लेवल रहा। इंदौर के छोटी ग्वालटोली में 184 अंक बढ़ा छोटी ग्वालटोली में आईक्यूआई लेवल शाम 177 से बढ़कर सुबह 361 हो गया। एयरपोर्ट एरिया में 81 से 318 यानी 237 अंकों की बढ़त हुई। रेसीडेंसी एरिया भी 96 से बढ़कर 251 तक पहुंचा। सिर्फ रीजनल पार्क में हवा कुछ हद तक साफ रही यहां हवा (66 से 112) तक पहुंची।

300 के पार आईक्यूआई लेवल से खतरा

बताया जाता है कि जब आईक्यूआई लेवल 300 के पार पहुंचता है, तो वह बहुत खराब श्रेणी में आता है। ऐसे में हवा में मौजूद सूक्ष्म कण फेफड़ों तक पहुंचते हैं, जिससे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और अन्य श्वास संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस के रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट: भारत में मजदूरों को मिलता है सबसे कम वेतन, नहीं होती कद्र

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भारत में मजदूरों को सबसे कम वेतन और सम्मान नहीं मिलता। शारीरिक श्रम की कद्र समाज में नहीं होती।

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।

सरकार ने तैयार किया विकसित भारत 2047 का रोड मैप, चिंतन शिविर 23-24 सितंबर को

सरकार ने विकसित भारत 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया है। 23-24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें योजना समीक्षा और सुधारों पर चर्चा होगी।

इंदौर मेट्रो का एक और कदम, टीबीएम ‘नर्मदा’ ने प्रारंभ किया टनल निर्माण

इंदौर मेट्रो ने TBM 'नर्मदा' के साथ भूमिगत टनल निर्माण की शुरुआत की। EPB तकनीक और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।