साने ताकाइची बनीं जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने बधाई, कहा-साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक

Date:

नई दिल्ली। साने ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा-साने ताकाइची, जापान की प्रधानमंत्री चुने जाने पर आपको हार्दिक बधाई। मैं भारतजापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को, साने ताकाइची ने जापान की संसद के दोनों सदनों, जिन्हेंडाइटके नाम से जाना जाता है, में साधारण बहुमत हासिल कर लिया। एलडीपी ने जापान इनोवेशन पार्टी के साथ गठबंधन किया और कथित तौर पर गठबंधन सरकार बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। ताकाइची ने निचले सदन में पहले दौर के मतदान में जीत हासिल करके दूसरे दौर के चुनाव से बच गईं। उन्हें जापान की कॉन्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता योशीहिको नोडा के 149 वोटों के मुकाबले 237 वोट मिले।

पीएम बनने के बाद ताकाइची ने कहा कि अगर सभी लोग मिलकर काम करें तो जापान को फिर खड़ा किया जा सकता है। सभी से मेहनत करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मैं खुद वर्कलाइफ बैलेंस का ख्याल नहीं रखूंगी। मैं सिर्फ काम, काम और काम करूंगी।

बाइकर भी रही हैं नई प्रधानमंत्री ताकाइची

जापान की नई प्रधानमंत्री ताकाइची एक हेवीमेटल ड्रमर और एक बाइकर भी रही हैं। साल 1993 में अपने गृहनगर नारा से पहली बार चुने जाने के बाद से, ताकाइची ने आर्थिक सुरक्षा, आंतरिक मामलों और लैंगिक समानता सहित कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है। उन्होंने मार्गरेट थैचर को एक राजनीतिक आदर्श बताया है और शिंजो आबे के रूढ़िवादी दृष्टिकोण से पूरी तरह सहमत हैं। ताकाइची को बड़े स्तर पर विदेशी मामलों में कट्टर माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...