कतर का ईरान पर गंभीर आरोप: नागरिक ऊर्जा ठिकानों को बनाया जा रहा निशाना
कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह कतर और खाड़ी क्षेत्र के नागरिक ढांचे को निशाना बना रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा ‘आर्थिक हमला’! स्कॉट बेसेंट के बयान से बढ़ा तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- अरागची का फ्रांस पर तीखा हमला: ‘मानवाधिकार’ के मुद्दे पर क्यों बढ़ा विवाद?
- ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: ‘होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूरा नियंत्रण’, बढ़ सकता है तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा ऐलान: अमेरिका की 6 शर्तें पूरी होने तक नहीं खुलेगा समुद्री रास्ता, दुनिया की बढ़ी चिंता
- Iran-US War: ईरान पर अमेरिका का बड़ा एयरस्ट्राइक, ट्रंप की धमकी के बाद मचा हड़कंप; मिस्र के पोर्ट पर अमेरिकी LNG जहाज में ड्रोन से आग
कतर के प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि ईरान बार-बार यह दावा करता रहा है कि उसके हमले केवल मध्य-पूर्व में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन इन दावों को सिरे से खारिज किया जाता है। उन्होंने कहा,अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि ईरान की ओर से किए जा रहे ये दावे किसी भी आधार पर स्वीकार नहीं किए जा सकते।”
उन्होंने बुधवार को कतर के प्रमुख ऊर्जा केंद्र रास लाफान ऊर्जा परिसर पर हुए हमले का भी उल्लेख किया।
अब्दुलरहमान अल थानी ने कहा,हमने रास लाफान ऊर्जा परिसर पर हुए हमले पर चर्चा की। यह कार्रवाई आक्रामक और गैर-जिम्मेदार नीति को दर्शाती है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान की बढ़ती आक्रामकता बेहद खतरनाक है।
कतर के प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जिस प्राकृतिक गैस ठिकाने पर हमला हुआ, वह न केवल कतर के लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत है, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है जिन्हें कतर से सहायता मिलती है।



