बाहुबली अनंत सिंह जेल से जीत गए विधानसभा चुनाव, मोकामा से जदयू ने बनाया था उम्मीदवार, छठी बार बनेंगे विधायक

Date:

पटना। जेल में बंद बिहार के बाहुबली अनंत सिंह एक बार फिर चुनाव जीत गए हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने उन्हें मोकामा से उम्मीदवार बनाया था। चुनाव प्रचार के दौरान एक अन्य बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बाहुलबली सूरजभान सिंह की पत्नी राजद उम्मीदवार वीणा देवी को हराया है।

अनंत सिंह ने मोकामा से छठी बार जीत हासिल की है। अनंत सिंह जो लगातार पांच बार विधायक रह चुके थे उनका मुकाबला आरजेडी के बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी और जन सुराज पार्टी के पीयूष प्रियदर्शी से था। मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान कभी लालू यादव के खास रहे बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी। दुलारचंद यादव जनसुराज पार्टी के पीयूष प्रियदर्शी के चाचा हैं। इसके बाद जमकर बवाल मचा और अंतत: अनंत सिंह को बीच चुनाव में आधी रात को गिरफ्तार कर जेल में बद कर दिया गया था।

छठवीं बार मोकामा से विधायक बने

मोकामा विधानसभा सीट पर लगातार बाहुबलियों का कब्जा रहा है। 1990 और 1995 में अनंत सिंह के बड़े भाई दिलीप सिंह लालू प्रसाद यादव के साथ रहकर जनता दल से जीते थे। साल 2000 में सूरजभान सिंह ने दिलीप सिंह को हराकर जीत हासिल की थी, लेकिन अनंत सिंह जदयू के टिकट पर 2005 में लड़े और सूरजभान सिंह को हराकर पहली बार विधायक बने थे। 2005 में सरकार नहीं बनी थी और राष्ट्रपति शासन लगने के बाद उसी वर्ष अक्टूबरनवंबर में चुनाव हुआ उसमें अनंत सिंह को दूसरी बार जीत मिली थी। 2010 में भी जदयू के टिकट पर वह चुनाव जीते, लेकिन 2015 में नीतीश सरकार उनके खिलाफ हो गई और फिर वे निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते। 2020 में राजद के टिकट पर चुनाव लड़कर अनंत सिंह पांचवीं बार विधायक बने थे। उन्होंने जदयू के प्रत्याशी राजीव लोचन सिंह को 35,757 वोट से हराया था। 2022 में अनंत सिंह को सजा हो गई और उनकी सदस्यता चली गई थी। इसके बाद राजद के टिकट पर उनकी पत्नी नीलम देवी उपचुनाव लड़ीं और जीत गईं। 2025 के फ्लोर टेस्ट के दौरान नीलम देवी एनडीए खेमे में चली गईं। इस बार अनंत सिंह को जब कोर्ट ने बरी कर दिया तो वे फिर से 2025 में जदयू के टिकट पर चुनावी मैदान में आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। खिलाड़ियों के हालिया चयन और टीम इंडिया के लिए प्रमुख टूर्नामेंट और खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने अजीत अगरकर पर फिर से भरोसा दिखाया। अजीत अगरकर को वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष पद पर जून 2027 तक बरकरार रखा गया है। उन्हें पिछले कुछ वर्षों में प्रमुख टूर्नामेंटों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए चुना गया है, जहां भारत ने खिताब जीते और विश्व की नंबर 1 क्रिकेट टीम बनी। अगरकर के नेतृत्व में और खिलाड़ियों के सही चयन के दम पर भारत ने 2023 से मार्च 2026 तक कई प्रमुख टूर्नामेंट जीते। भारत ने आईसीसी के 4 प्रमुख टूर्नामेंटों के फाइनल में जगह बनाई और उनमें से 3 जीते। सबसे बड़ी सफलता टी20 विश्व कप 2026 और चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत थी। अगरकर खुद भारतीय क्रिकेट टीम में एक खिलाड़ी के रूप में अपनी विरासत छोड़ चुके हैं और अब वे अपने वर्षों के अनुभव का उपयोग भारतीय क्रिकेट टीम के सुधार के लिए कर रहे हैं। खराब फॉर्म के कारण शुभमंगिल को टी20 टीम से बाहर करना, सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाना, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के कारण ईशान किशन को मौका देना और विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के संन्यास को संभालना, ये सभी उनके फैसले सराहनीय थे। नई जिम्मेदारियों के साथ, अगरकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के चयन के साथ भारतीय क्रिकेट टीम को सफलता के पथ पर ले जाने के लिए 2027 विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करेंगे।