हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है। खूंखार माओवादी माड़वी हिड़मा के मारे जाने के एक दिन मारेदुमिल्ली इलाके में हुई मुठभेड़ में सात माओवादी मार गिराए गए। इसके अलावा करीब 50 नक्सली पकड़े भी गए हैं।
आंध्र प्रदेश खुफिया विभाग के एडीजी महेश चंद्र लड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिन माओवादियों की जान गई है, उनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। सभी की पहचान की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मारा गया एक माओवादी मेतुरी जोखा राव उर्फ शंकर था। वह श्रीकाकुलम का रहने वाला था और आंध्र–ओडिशा बॉर्डर के लिए जिम्मेदारी देख रहा था। वह तकनीकी मामलों का जानकार था। साथ ही हथियारों, संचार से जुड़ी चीजों पर भी उसकी अच्छी पकड़ थी। आंध्र प्रदेश पुलिस ने राज्य के अलग–अलग क्षेत्रों से करीब 50 भाकपा (माओवादी) कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। यह ऑपरेशन कृष्णा, एलुरु, एनटीआर विजयवाड़ा, काकिनाड़ा और डॉ. बीआर आंबेडकर कोणासीमा जिले में चलाए गए। इससे माओवादी संगठन के दक्षिण बस्तर और दंडाकरन्या नेटवर्क पर गहरी चोट हुई है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें वरिष्ठ माओवादी, संचार मामलों के जानकार, सशस्त्र प्लाटून सदस्य और पार्टी के लोग शामिल हैं। यह सब लोग करीब से माड़वी हिड़मा के साथ काम कर रहे थे, जो कि भाकपा–माओवादी पार्टी की केंद्रीय समिति का सदस्य था।
👉 यह भी पढ़ें:
- Andhra Pradesh को पीएम मोदी ने दी 17,900 करोड़ की सौगात, भोगपुरम में एयरपोर्ट का उद्घाटन कर कांग्रेस पर साधा निशाना
- Delhi Parliament March: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों में झड़प, लाठीचार्ज के बाद कई लोग हिरासत में; संसद मार्च पर बढ़ा तनाव
- Jammu Kashmir Encounter: शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, LeT का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
- Andhra Pradesh Factory Fire: प्लास्टिक प्लांट में लगी भीषण आग, 2 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत! क्या इंडस्ट्रियल सेफ्टी में फिर हुई बड़ी चूक?
- गांदरबल के जंगलों में गूंजीं गोलियां: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर किया
- आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-लॉरी टक्कर के बाद आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत



