सुप्रीम कोर्ट ने रेजिमेंट के धर्मस्थल में जाने से इनकार करने वाले ईसाई सेना अधिकारी की बर्खास्तगी को सही ठहराया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने रेजिमेंट के धर्मस्थल में दाखिल होने से इनकार करने वाले सेना के अधिकारी की बर्खास्तगी को सही ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सेना का चरित्र धर्मनिरपेक्ष है और वहां अनुशासन सर्वोपरि है। कोई ऐसा व्यक्ति सेना में रहने के योग्य नहीं जो व्यक्तिगत आस्था के आधार पर रेजिमेंट के धर्मस्थल में जाने से मना कर दे। चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की बेंच ने सेना से बर्खास्त एक अधिकारी की याचिका खारिज कर दी।

बताया जाता है कि सैमुअल कमलेसन की भर्ती 2017 में बतौर लेफ्टिनेंट थर्ड कैवेलरी रेजिमेंट में हुई थी। इस रेजिमेंट में मुख्य रूप से सिख, जाट और राजपूत सिपाही हैं। उन्हें स्क्वाड्रन बी का ट्रूप लीडर बनाया गया जिसमें सिख सिपाही हैं। रेजिमेंट की व्यवस्था के मुताबिक हर सप्ताह उन्हें धार्मिक परेड का नेतृत्व करना था जिसमें सैनिक धर्मस्थल में जाते हैं। सैमुअल ने यह कहते हुए इस परेड में हिस्सा नहीं लिया कि रेजिमेंट में सिर्फ मंदिर और गुरुद्वारा हैं। ईसाई होने के नाते वह उनमें प्रवेश नहीं करेंगे।

👉 यह भी पढ़ें:

पादरी के समझाने के बाद भी नहीं माने

सेना के अधिकारियों ने काफी समय तक सैमुअल को समझाने की कोशिश की। इसके लिए दूसरे ईसाई अधिकारियों की मदद ली गई जिन्होंने बताया कि यह सेना के अनुशासन का हिस्सा है। यहां तक कि स्थानीय पादरी ने भी सैमुअल को बताया कि सामूहिक धर्मस्थल में जाने से ईसाई आस्था को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। सभी प्रयास असफल रहने के बाद थल सेना प्रमुख के आदेश पर 3 मार्च 2021 को उन्हें पेंशन और ग्रेच्युटी दिए बिना सेना से बर्खास्त कर दिया गया। सैमुअल कमलेसन ने अपनी बर्खास्तगी को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी। इस साल मई में हाई कोर्ट के जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस शालिंदर कौर की बेंच ने उनकी बर्खास्तगी को सही ठहराया। हाई कोर्ट ने कहा कि सशस्त्र सेनाएं अपनी वर्दी के चलते एकजुट हैं, धर्म के आधार पर विभाजित नहीं। मामला धार्मिक स्वतंत्रता का नहीं, बल्कि वरिष्ठ अधिकारी के वैध आदेश का पालन करने का है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे, कॉल कर किया फर्जी दावा

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे। कॉल कर किया फर्जी दावा। पुलिस जांच में जुटी।

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, जिससे सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज, नो UPI डे मनाने की तैयारी

इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। वे 23 सितंबर को 'नो UPI डे' मनाने वाले हैं।

भोपाल-इंदौर में आज झोंकेदार हवा, कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

भोपाल-इंदौर में आज झोंकेदार हवा के साथ मौसम में बदलाव होगा। कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है, जबकि ज्यादातर जगह शुष्क रहेगा।

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।