भाजपा नेता संबित पात्रा का आरोप- विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट्स से देश को अपमानित कर रही राहुल गांधी की टीम

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भाजपा नेता संबित पात्रा ने गुरुवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। पात्रा ने गुरुवार को कहा कि लगभग 2014 से लगातार कांग्रेस पार्टी विशेषकर राहुल गांधी और उनकी टीम, सोशल मीडिया टीम, एडवाइजरी कमेटी की टीम और लेफ्ट के जाने–माने चेहरे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतवर्ष को अपमानित करने के लिए कोई कोर–कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। पात्रा ने कहा कि विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट से राहुल गांधी की टीम देश को अपमानित कर रही है।

पात्रा ने कहा कि एक्स में कुछ दिन पहले एक नया फीचर आया है। इसके माध्यम से आप जान सकते हैं कि जो अकाउंटधारी है, वो किस देश का है, अर्थात उसकी लोकेशन क्या है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, भले ही इसके लिए विदेशी ताकतों की मदद लेनी पड़े, भले ही विदेश में जाकर भारत के विरोध में कहना पड़े और भले ही विदेश से अपने अकाउंट्स का संचालन करके भारत में नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की जाए। कांग्रेस कहीं से भी पीछे नहीं है।

देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश

पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी केवल विदेश जाकर देश के खिलाफ ही नहीं बोल रहे हैं। वे केवल जेन–जी से मिलकर देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश नहीं करते हैं बल्कि कांग्रेस में काम का बंटवारा है। इनके लोग अलग–अलग देशों में बैठकर भारत में नैरेटिव सेट कर रहे हैं। वोट चोरी और ऑपरेशन सिंदूर का नैरेटिव सेट किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर में प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना को आत्मसमर्पण की स्थिति में दिखाया गया था।

कई अकाउंट की लोकेशन विदेश में

पात्रा ने कहा कि कई कांग्रेस नेताओं और संगठनात्मक अकाउंट्स की लोकेशन भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में दिखाई दे रही है। उनके मुताबिक पवन खेड़ा का अकाउंट अमेरिका में बेस्ड दिख रहा है, जबकि महाराष्ट्र कांग्रेस का अकाउंट आयरलैंड से जुड़ा हुआ था जिसे बाद में बदलकर भारत कर दिया गया। हिमाचल कांग्रेस का अकाउंट थाईलैंड से जुड़ा बताया गया।

विदेशी प्लेटफॉर्म्स से भारत विरोधी नैरेटिव

पात्रा ने आरोप लगाया कि विदेशी प्लेटफॉर्म्स से तीन तरह का नैरेटिव सेट किया जा रहा है– पहला वोट चोरी का, दूसरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमजोर दिखाने की कोशिश यानी ऑपरेशन सिंदूर, और तीसरा संघ व मोदी के खिलाफ लगातार हमले। उन्होंने कहा कि यह संगठित साजिश है और देश को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अर्पित शर्मा का एक अकाउंट है, जिसने वोट चोरी के लिए लिखा और संवैधानिक संस्था को नीचा दिखाने का काम किया। यह अकाउंट यूरोप बेस्ड हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उद्घाटन सीधी जिले को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ता है।

मध्यप्रदेश में भाजपा ने बदला अभियान का नारा, अब कांग्रेस पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ से हमला

मध्यप्रदेश में भाजपा ने अपने अभियान का नारा बदला और अब कांग्रेस पर 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' से हमला तेज किया है। यह नया नारा 5 नवंबर तक चलेगा।

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत, बॉयफ्रेंड अजय हिरासत में

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत। बॉयफ्रेंड अजय मुंडे पुलिस हिरासत में। जांच जारी है।

भोपाल में बनेगी प्रदेश की पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी, दवाएं आधी कीमत में

भोपाल में पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी बन रही है, जो दवाएं आधी कीमत में उपलब्ध कराएगी। यह पहल मरीजों के लिए राहत लेकर आएगी।

स्टांप ड्यूटी चोरी में जिला पंजीयक नायडू, बिल्डर चुघ और उप पंजीयक सिंह को हाई कोर्ट से झटका, नहीं निरस्त होगी एफआईआर

इंदौर हाईकोर्ट ने स्टांप ड्यूटी चोरी मामले में एफआईआर निरस्तीकरण से इनकार किया है। कोर्ट ने जांच में हस्तक्षेप करने से मना किया।

इंदौर में ESIC इंटर्न डॉक्टरों को 5 महीने से नहीं मिला स्टाइपेंड, कलेक्टर से शिकायत

इंदौर ESIC इंटर्न डॉक्टरों को पांच महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला है। उन्होंने कलेक्टर से शिकायत कर हड़ताल शुरू की है।

इंदौर में 42 लाख पुराने वाहनों पर नहीं लगी HSRP प्लेट, नियमों का उल्लंघन

इंदौर में पुराने वाहनों पर HSRP प्लेट न लगाने की समस्या जारी है। लगभग 75,000 वाहनों पर यह अनिवार्य प्लेट अभी भी नहीं लगी है।

सोनम वांगचुक बोले: विरोध प्रदर्शन की न मिले अनुमति तो बन सकते हैं बांग्लादेश जैसे हालात

सोनम वांगचुक ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर बांग्लादेश जैसे हालात की चेतावनी दी। उनका कहना है कि विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ होगी ‘आरआरआर’ से 6 गुना बड़ी, शूटिंग पूरी

एसएस राजामौली की वाराणसी फिल्म RRR से 6 गुना बड़ी है। शूटिंग में 40 दिन की बचत हुई है। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा, 50 पर चार्जशीट

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा हुआ है। 50 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।