उमा भारती ने फिर कहा-2029 में झांसी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, बिहार के सीएम नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए छेड़ा शराबबंदी का मुद्दा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने एक बार फिर 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। उमा भारती ने शनिवार की शाम टीकमगढ़ स्थित अपने बड़े भाई स्वर्गीय स्वामी प्रसाद के फार्महाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह घोषणा की। उमा भारती ने कहा कि अगर सांसद अनुराग शर्मा की सहमति होती है, तो वह झांसी से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि वह झांसी के अलावा किसी और सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी।

उमा भारती ने कहा कि 2024 का चुनाव उन्होंने केवल इसलिए नहीं लड़ा, क्योंकि उस समय वह गंगा सफाई अभियान में पूरी तरह व्यस्त थीं। उमा भारती ने बिहार की शराबबंदी का उल्लेख करते हुए कहा कि उसके पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दृढ़ इच्छा शक्ति थी। बिहार में नीतीश के विधायक भी शराब बेचते रहे, लेकिन नीतीश डटे रहे, तभी शराबबंदी संभव हो सकी। उन्होंने मध्य प्रदेश में भी समाज की भागीदारी को शराबबंदी की अनिवार्य शर्त बताया। उमा भारती ने बताया कि टीकमगढ़ के कई ग्रामीण इलाकों में समाज ने स्वयं पहल कर शराबबंदी लागू की है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी और गौ सेवा समाज का काम है, जिसे शासन के साथसाथ जनता को मिलकर निभाना होगा।

एक यात्रा मां के नाम कल से शुरू होगी

उमा भारती ने बताया कि एक यात्रा मां के नाम खरगापुर विधानसभा के गर्रोली गांव से 30 नवंबर को शुरू होगी और 2 दिसंबर को उनके गृह ग्राम डूडा में समाप्त होगी। यह यात्रा गर्रोली, कछीआखेरा, सूरजपुर तिगैला, इमलाना, लखेरी, केलपुरा तिगेला, वनेरा, तालमऊ, गुखरई, मडखरा तिगैला, बुडेरा, दरगुवां और बड़ागांव होते हुए डूडा पहुंचेगी। यात्रा के दौरान प्रमुख स्थानों पर जनसभाएं भी आयोजित की जाएंगी।

संतोष वर्मा के खिलाफ हो कानूनी कार्रवाई

आईएएस संतोष वर्मा के बयान पर पूछे गए सवाल पर उमा भारती ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि संतोष वर्मा ने बेटियों को लेकर गलत बयान दिया है और सरकार को उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारत संस्कृति से ही हिंदू राष्ट्र है और इसे घोषित करने की आवश्यकता नहीं है। यहां की संस्कृति सर्वधर्म समभाव की है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता, शासन और प्रशासन में बराबर की भागीदारी से हिंदू जाति में समानता आएगी और धर्म छिपाकर विवाह करना हत्या के समान है।

एसआईआर पर कांग्रेस कर रही राजनीति

देश में चल रही एसआईआर बहस पर उन्होंने कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि यह देश की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम है, जिसे राष्ट्रीय हित में देखा जाना चाहिए। हिंदू राष्ट्र पर अपनी राय देते हुए उमा भारती ने कहा कि भारत सांस्कृतिक रूप से हिंदू राष्ट्र है और हमेशा रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विचार सांप्रदायिकता नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।

भोपाल में सागर कांड के बाद छापेमारी, 14,200 लीटर महुआ शराब जब्त

भोपाल में सागर कांड के बाद महुआ शराब की जब्ती हुई है। 14,200 लीटर महुआ शराब, 12 अवैध भट्टियां और 71 ड्रम जब्त किए गए।

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान, कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत समझा गया।

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मध्य प्रदेश में मौसम की जानकारी

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा।

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जनता सोच में पड़ गई

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जिससे आम जनता में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की संभावना।

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।