इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप: मानव बम की सूचना पर कुवैत-हैदराबाद विमान मुंबई डायवर्ट
कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में मंगलवार को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी एक ईमेल के जरिए हैदराबाद एयरपोर्ट को भेजी गई, जिसमें दावा किया गया था कि विमान में एक ‘मानव बम’ सवार है।
👉 यह भी पढ़ें:
- उड़ान से ठीक पहले बड़ा खतरा! बेंगलुरु एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट से टकराया पक्षी, टला बड़ा हादसा; यात्रियों में मची हलचल
- Punjab Secretariat Bomb Threat: एक ई-मेल से मचा हड़कंप! सचिवालय में बम की धमकी के बाद हाई अलर्ट
- IPL 2026 Final के बाद बड़ा खतरा! Gujarat Titans Team Bus में लगी आग, खिलाड़ियों की जान पर बन आई?
- लेबनान में बढ़ा युद्ध का खतरा: इजराइल ने बड़े इलाके को घोषित किया ‘युद्ध क्षेत्र’, लोगों को तुरंत खाली करने का आदेश
सूचना मिलते ही फ्लाइट को तुरंत मुंबई एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। वहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों को उतारकर जांच शुरू की गई। फ्लाइट को एयरपोर्ट के आइसोलेशन ज़ोन में खड़ा किया गया और सुरक्षा टीमों को तैनात कर दिया गया।
अब तक विमान से किसी भी प्रकार के बम के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
यह धमकी ऐसे समय सामने आई है जब दिल्ली में हुए धमाके के बाद से सुरक्षा एजेंसियां पहले ही उच्च सतर्कता पर हैं। पिछले दो हफ्तों में भी कई बार एयरपोर्ट और विमानों को उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं—टोरंटो से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की अफवाह, मुंबई से वाराणसी जा रही फ्लाइट को धमकी, और दिल्ली, गोवा व चेन्नई एयरपोर्ट को उड़ाने की चेतावनियां इसका हिस्सा हैं।


