आज भी इंडिगो में संकट बरकरार, कई हवाई अड्डों पर 300 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। इंडिगो का संकट बुधवार की तरह गुरुवार को भी बरकरार रहा। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु सहित कई एयरपोर्ट पर इंडिगो की 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। बुधवार को भी यही हाल था। इसका कारण क्रू की कमी बताई जा रही है। डीजीसीए ने इस पर कड़ी आपत्ति लेते हुए इंडिगो से जवाब तलब किया था।

खबर लिखे जाने तक इंडिगो ने गुरुवार को मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू एयरपोर्ट्स पर 180 से ज्यादा उड़ानों को रद्द कर दिया था। इनमें से मुंबई एयरपोर्ट पर 86 (41 आगमन और 45 प्रस्थान), बंगलूरू एयरपोर्ट पर 73 उड़ानें रद्द हुई हैं। इनके अलावा दिल्ली हवाई अड्डे पर 95 (48 प्रस्थान और 47 आगमन) उड़ानें रद्द हुई हैं। यही हाल कई अन्य एयरपोर्ट का भी रहा। बुधवार को देश के छह अहम हवाई अड्डों– दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू और हैदराबाद में इंडिगो का ऑन टाइम परफोर्मेंस घटकर सिर्फ 19.7 प्रतिशत रहा, जबकि 2 दिसंबर को यह 35 प्रतिशत रहा था।

डीजीसीए ने इंडिगो को किया तलब

बताया जाता है कि इंडिगो डीजीसीए के एफडीटीएल के नए नियमों को लागू करने के बाद से ही क्रू की कमी की समस्या से जूझ रही है। इसके चलते एयरलाइन का परिचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। डीजीसीए ने कहा है कि वे इंडिगो के परिचालन में आ रही समस्या की जांच कर रहे हैं और साथ ही एयरलाइन से भी मौजूदा हालात को लेकर जवाब मांगा गया है। डीजीसीए ने इस स्थिति से उबरने के लिए इंडिगो एयरलाइन के प्रबंधन से आगे की योजना भी बताने का निर्देश दिया है।

पायलट्स संगठन ने लगाए आरोप

पायलटों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स ने इंडिगो एयरलाइन पर निशाना साधा है और आरोप लगाया कि दो साल का समय मिलने के बावजूद एयरलाइन ने नए फ्लाइट ड्यूटी नियमों को लागू करने की कोई तैयारी नहीं की। पायलट्स एसोसिएशन ने डीजीसीए से इंडिगो के फ्लाइट शेड्यूल को तब तक मंजूरी नहीं देने की अपील की है, जब तक एयरलाइन अपने स्टाफ की कमी को पूरा नहीं करती और नए फ्लाइट ड्यूटी नियमों का पालन नहीं करती।

शेयर बाजार में भी कंपनी को नुकसान

गुरुवार 4 दिसंबर को इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार के दौरान ही कंपनी के शेयर 3.31 प्रतिशत तक टूट गए और 5407.30 रुपये पर ट्रेड करने लगे थे। शेयरों में आई इस गिरावट से कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 2.14 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया है.

कंपनी ने कहा सुधार रहे हैं स्थिति

एयरलाइन कंपनी के अनुसार फ्लाइट कैंसिलेशन और परिचालन समस्याओं के चलते यह परेशानी शुरू हुई थी। कंपनी ने कहा कि, स्थिति को सुधारने के लिए अगले 48 घंटों तक फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव किए गए हैं। इससे संचालन को नॉर्मल करने और समय पर उड़ानें चालू करने में मदद मिलेगी। साथ ही कंपनी ने प्रभावित यात्रियों को दूसरी फ्लाइट्स या जरूरत पड़ने पर रिफंड की सुविधा देने की बात कही हैं।

एयरपोर्ट पर हाहाकार

भारत के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद से लेकर बेंगलुरु तक हवाई अड्डों पर हाहाकार मचा हुआ है। हवाई अड्डों पर हजारों यात्री इंतजार के साथ गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें मंजिल तक जाने के लिए फ्लाइट नहीं मिल रही। लगातार फ्लाई कैंसिल होने से यात्री परेशान हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।